ONE Fight Night 37 में पहले हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे रोमन क्रीकलिआ और सामेत अगदेवे

Roman Kryklia Lyndon Knowles ONE Fight Night 30 70 scaled

ONE Fight Night 37 के लिए एक ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट और एक जोरदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट बुक की गई है, जिसका लाइव प्रसारण शनिवार, 8 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से किया जाएगा।

मेन इवेंट में लंबे कद के डबल चैंपियन रोमन क्रीकलिआ की भिड़ंत अपराजित टर्किश नॉकआउट आर्टिस्ट सामेत अगदेवे से पांच राउंड की फाइट में पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी।

इसके अलावा अमेरिकी सनसनी गिल्बर्ट नाकाटानी का सामना एक अहम फ्लाइवेट MMA मैच में इंडोनेशियाई स्टार एको रोनी सपुत्रा से होगा और दोनों ही स्टार्स टॉप पांच डिविजनल रैंकिंग में आने का प्रयास करेंगे।

51-7 के बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले क्रीकलिआ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अभी तक लाजवाब रहे हैं।

यूक्रेनियाई पावरहाउस ने नवंबर 2019 में तारिक ख्बाबेज़ को तीसरे राउंड में हराकर पहला ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता। उसके बाद आंद्रेई स्टोइका और मरात आयगुन को हराकर अपनी बादशाहत को मजबूत किया।

2022 में क्रीकलिआ भार वर्ग में ऊपर गए और ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में हर प्रतिद्वंदी को बुरी तरह छकाया। उन्होंने ग्युटो इनोसेंटो को सेमीफाइनल में हेड किक से मात दी तो वहीं टूर्नामेंट फिनाले में पुराने प्रतिद्वंदी इराज अज़ीजपोर को हराकर सिल्वर बेल्ट जीती।

क्रीकलिआ का दबदबा यहीं नहीं रुका।

यूक्रेन के सुपरस्टार ने दिसंबर 2023 में एलेक्स रॉबर्ट्स को हराकर पहला ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने का शानदार कारनामा किया।

इसके बाद उन्होंने कई बार के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लिंडन नोल्स को इस साल अप्रैल में पहले राउंड में TKO से मात दी।

इस नवंबर क्रीकलिआ अपनी बादशाहत को बरकरार रखते हुए अपने 15 फाइट के जीत के सिलसिले को और आगे ले जाना चाहेंगे।

अगदेवे की बात करें तो वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 17-0 के बेदाग रिकॉर्ड और 12 नॉकआउट के साथ आ रहे हैं। मात्र 21 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने यूरोपियन सर्किट में दबदबा बना लिया है।

एक तरफ रोमन क्रीकलिआ तीसरी बेल्ट की तलाश में होंगे तो वहीं अगदेवे अपने प्रमोशनल डेब्यू को यादगार बनाते हुए पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगे।

कार्ड में इसके अतिरिक्त नाकाटानी और सपुत्रा की भिड़ंत भी शामिल है।

नाकाटानी प्रमोशन में 8-1 के रिकॉर्ड और लगातार चार जीत के सिलसिले को लेकर आए।

उसके बाद से 31 वर्षीय स्टार ने टॉप विरोधियों को अंत तक चुनौती दी। उन्हें भविष्य के ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया वाकातत्सु और फिलीपीनो नॉकआउट आर्टिस्ट जेरेमी मिआडो के खिलाफ हार मिली।

अब अमेरिकी फाइटर का सामना ऐसे प्रतिद्वंदी से हो रहा है, जो खुद जीत की पटरी पर लौटने के लिए उत्सुक हैं।

सपुत्रा को डेब्यू मैच में डॉक्टर स्टॉपेज से हार मिली, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए पहले राउंड में लगातार सात जीत दर्ज कीं।

इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन ने शानदार सबमिशन स्किल्स और नॉकआउट पावर के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और वो अपने देश के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

लेकिन फरवरी 2023 में पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी किंगड के खिलाफ हार के बाद से वो लगातार दो और मैचों में हार झेल चुके हैं।

अब उनका प्रयास दोबारा जीत की लय पाते हुए वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ना होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty