झानलो मार्क सांगियाओ के बारे में
झानलो मार्क सांगियाओ मार्शल आर्टिस्ट के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। फिलीपींस के उभरते सितारे ना सिर्फ Team Lakay की अगली पीढ़ी की प्रतिभा हैं बल्कि वो टीम के जाने-माने कोच मार्क सांगियाओ के बेटे भी हैं।
सांगियाओ का जन्म पिता द्वारा कॉर्डिलेरास विश्वविद्यालय में Team Lakay की स्थापना के एक साल पहले हुआ था। इसकी वजह से वो शुरू से ही इस टीम का हिस्सा बन गए थे।
उनका बचपन जिम में खेलते-कूदते हुए गुजरा, लेकिन जैसे-जैसे सांगियाओ बड़े होते गए उन्होंने मार्शल आर्ट्स में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी और अपने पिता से ट्रेनिंग लेने वाले एथलीट्स का वो हिस्सा बन गए।
इसकी वजह से उन्हें कभी ना कभी वर्ल्ड टाइटल हासिल करने वाले एडुअर्ड फोलायंग, केविन बेलिंगोन, जेहे युस्ताकियो, होनोरियो बानारियो, जोशुआ पैचीओ के साथ मैट पर उतरने का मौका मिला।
“द मशीन” को बेहतर एथलीट बनने का पहला अहसास तब हुआ, जब वो 14 साल के थे। उन्होंने मॉय थाई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और गोल्ड जीता। इसके बाद उन्होंने अपराजित रहते हुए MMA रिकॉर्ड बनाया, जिसमें ONE Championship में पहले राउंड में सबमिशन के जरिए जीत हासिल करने वाले 3 मुकाबले भी शामिल हैं।
अपनी बेहतरीन स्किल सेट और Team Lakay के साथ सांगियाओ जल्द ही ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल फाइट का मौका हासिल कर सकते हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
रिजल्ट | Sport | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
हार
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 2 (2:53)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 2 (2:53)
|
राउंड 2 (2:53) |
एंख-ओर्गिल बाटरखूमंगोलिया
|
मंगोलिया |
ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian |
||||||
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (0:58)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 1 (0:58)
|
राउंड 1 (0:58) |
मैटियस फारिनेलीअर्जेंटीना
|
अर्जेंटीना |
ONE FIGHT NIGHT 9: NONG-O VS. HAGGERTY |
||||||
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (1:48)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 1 (1:48)
|
राउंड 1 (1:48) |
एनाक्लेटो लॉरनफिलीपींस
|
फिलीपींस |
ONE 164: PACIO VS. BROOKS |
||||||
जीत
MMA
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (1:41)
|
MMA |
सबमिशन
राउंड 1 (1:41)
|
राउंड 1 (1:41) |
पॉल लुमिहिइंडोनेशिया
|
इंडोनेशिया |
Winter Warriors II |