इन 5 कारणों से 12 जुलाई को ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson देखना ना भूलें

Allycia Hellen Rodrigues Marie McManamon ONE Fight Night 29 39

शनिवार, 12 जुलाई को होने वाले ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson में सभी की नजरें 16 मॉय थाई और MMA फाइटर्स पर टिकी होंगी।

ये धमाकेदार फाइट कार्ड थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें चैंपियनशिप मैच, टॉप कंटेंडर्स की भिड़ंत और युवा स्टार्स खुद को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे।

आइए नजर डालते हैं कि क्यों ONE Fight Night 33 बेहद खास होने वाला है।

#1 एक जबरदस्त मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट

ONE Fight Night 33 के मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ लगातार पांचवें साल भी अपनी बादशाहत आगे बढ़ाना चाहेंगी।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने अगस्त 2020 में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और उसके बाद से जेनेट टॉड, ISKA वर्ल्ड चैंपियन क्रिस्टीना मोरालेस और हाल ही में मैरी मैकमैनेमन को हराया है।

रोड्रीगेज़ सबसे ताकतवर और तकनीकी रूप से कुशल मॉय थाई एथलीट्स में से एक हैं, लेकिन जोहाना पर्सन के पास उन्हें मात देने के सभी हथियार हैं।

स्वीडिश एथलीट लगातार सात मैचों को जीतती हुई आ रही हैं और उन्होंने रोना वॉकर हराकर WBC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया था। इसके अतिरिक्त उनके नाम 13-3 का बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड है, जिसमें कई नॉकआउट शामिल हैं।

#2 एटमवेट स्टार्स एक्शन में दिखेंगी

मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच होगा, लेकिन इसके अतिरिक्त दो शानदार एटमवेट मुकाबले शो का हिस्सा होंगे।

पोलैंड की स्ट्राइकर मार्टिना किएर्सिंस्का अपने देश की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं और फरवरी 2024 में किए अपने डेब्यू के बाद से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है, लेकिन उभरती हुई मैक्सिकन स्टार सिंथिया फ्लोरेस अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में छाप छोड़ना चाहेंगी।

वहीं एक अन्य अहम एटमवेट मैच में जापानी ग्रैपलिंग स्टार चिहीरो सवाडा करियर की पहली हार को पीछे छोड़ते हुए अपनी पांचवीं रैंक को बचाने के लिए अर्जेंटीना की माकारेना अरागोन से भिड़ेंगी।

#3 फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर सामने आ सकता है

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई जरूर ONE Fight Night 33 के एक्शन पर ध्यान दे रहे होंगे क्योंकि इस इवेंट से नया चैलेंजर निकलकर सामने आ सकता है।

ONE Friday Fights में पांच जीत और कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने के बाद #3 रैंक के कंटेंडर शैडो शिंघा माविन यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करने जा रहे हैं और उनका सामना “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह से होगा।

छह फुट दो इंच लंबे अल्जीरियाई स्टार को करियर में सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है और वो भी बेंटमवेट डिविजन में। अब एक डिविजन ऊपर जाकर जीत के सफर को जारी रखना चाहेंगे।

वहीं नोंटाचाई जित्मुआंगनोन अपनी चौथी प्रमोशनल जीत पाने के लिए अब्दुल्ला दयाकाएव का सामना करने उतरेंगे। रूसी नॉकआउट ने पिछले मुकाबले में थाई अनुभवी स्टार सैमापेच फेयरेटक्स को हराकर बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में पांचवां स्थान हासिल किया था।

#4 दूसरी पीढ़ी के MMA फाइटर का डेब्यू

फैंस शायद प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे पेड्रो डांटास से वाकिफ ना हों, लेकिन वो जल्द ही उनसे रूबरू हो जाएंगे।

22 वर्षीय अपराजित स्टार पाउलो डांटास के बेटे हैं, जो कि एक MMA दिग्गज रहे हैं। उन्होंने 2001 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया, जिन दिनों ये खेल कम चर्चित था तब उन्होंने 25 जीत अपने नाम कीं।

अब ब्राजीलियाई युवा स्टार अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए संगठन में अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे।

#5 नई प्रेरणा के साथ उतरेंगे झानलो मार्क सांगियाओ

प्रतियोगिता से दो साल तक दूर रहने के बाद झानलो मार्क सांगियाओ ONE Fight Night 33 के साथ रिंग में वापसी करने जा रहे हैं और वो भी एक नए जोश के साथ।

अपने आखिरी मुकाबले में Team Lakay के युवराज को अगस्त 2023 में #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू के हाथों करियर की पहली हार झेलनी पड़ी।

उस हार ने फिलीपीनो स्टार को जगा सा दिया। उसके बाद से उन्होंने अपने पिता और जाने-माने कोच मार्क सांगियाओ की देखरेख में स्किल्स में सुधार किया और अब वो लगातार दूसरे मंगोलियाई फाइटर शिनीचग्टा जेल्टसेटसेग से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.