कैसे जल्द पिता बनने वाले झानलो मार्क सांगियाओ ONE Fight Night 33 से पहले खुद को प्रेरित कर रहे हैं – ‘ये सबसे बड़ा आशीर्वाद’

Jhanlo Mark Sangiao Matias Farinelli ONE Fight Night 9 22

Team Lakay के प्रिंस झानलो मार्क सांगियाओ हमेशा से ही अपने फाइटिंग परिवार की विरासत का सम्मान करने के लिए प्रेरित रहते हैं, लेकिन अब उन्हें नया प्रेरणास्त्रोत मिल गया है।

शनिवार, 12 जुलाई को होने वाले ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson में फिलीपीनो स्टार वापसी करते हुए मंगोलियाई फाइटर शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग का सामना करेंगे।

अगस्त 2023 में #4 रैंक के कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ अपने प्रोफेशनल करियर की पहली और इकलौती हार झेलने के बाद सांगियाओ पहली बार फाइट करते दिखेंगे।

लेकिन “द मशीन” सिर्फ वापसी की तैयारी नहीं कर रहे हैं बल्कि वो जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं। जब सांगियाओ को पता चला कि वो पिता बनने वाले हैं तो वो खुशी से झूम उठे।

उभरते हुए MMA स्टार ने onefc.com को जीवन बदल देने वाले इस पल के बारे में बताया:

“मैं पहले तो बहुत हैरान था। सच में हैरान था, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। ये सबसे बड़ा आशीर्वाद है जो भगवान ने मुझे मेरी जिंदगी में दिया है। मैं सच में बहुत खुश हूं।”

फिलीपीनो स्टार के लिए टाइमिंग इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।

हार झेलने के बाद उन्होंने महीनों तक अपनी स्किल्स को बेहतर करने में वक्त लगाया। अब बच्चे के आगमन की खबर से उन्हें कामयाबी हासिल करने का नया जोश मिला है।

उन्होंने कहा:

“ये वाकई मेरे लिए अतिरिक्त प्रेरणा है, खासकर जब ये मेरी वापसी के मुकाबले के साथ मेल खा रहा है। हां, (हम) वाकई बहुत उत्साहित हैं।”

एक युवा जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने मैचों, विरोधियों को पढ़ने और स्किल्स को बेहतर करने में लगाई हो, सांगियाओ का मानना है कि कुछ भी उन्हें पिता बनने की वास्तविकता के लिए तैयार नहीं कर सकता था।

“द मशीन” अब थोड़े से नर्वस और बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया:

“पिता बनना वाकई मुझे मेरी सभी फाइट्स से भी ज्यादा नर्वस बनाता है। फाइट्स के उलट मैंने इसके लिए ट्रेनिंग नहीं की है। मैंने इसके लिए तैयारी नहीं की है और इसके बहुत बड़े मतलब हैं। मैं उत्साहित हूं, लेकिन मैं वाकई बहुत नर्वस भी हूं।”

साझेदारी में ताकत मिली

एक तरफ झानलो मार्क सांगियाओ पिता बनने के मानसिक और भावुक कर देने वाले क्षणों को पार करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं इस चीज में उन्हें अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का साथ मिल रहा है।

युवा फाइटर इसका क्रेडिट अपने मजबूत रिश्ते को देते हैं, जिसकी वजह से वो बदलाव के इस समय में फोकस बनाए हुए हैं।

सांगियाओ ने कहा:

“इस पार्टनरशिप में हम सिर्फ एक दूसरे के लिए चीजें आसान बना रहे हैं। वो बहुत समझदार है। वो प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी मूडी नहीं है, जबकि मेरे लिए मैं उनके लिए जितना हो सके, उतना मौजूद रहने की कोशिश करता हूं।”

बच्चे के जन्म से पूर्व सांगियाओ का करियर के प्रति नजरिया और प्रोफेशनल फाइटर होने की जिम्मेदारियां बदली हैं।

पहले वो निजी लक्ष्यों और अपने परिवार के नाम के लिए फाइट करते थे, लेकिन अब उनका ट्रेनिंग और बाउट करने के पीछे का मकसद अपने परिवार को सुरक्षित रखना और उनकी अच्छी देखभाल करना है।

सांगियाओ ने कहा:

“ये वाकई मुझे आगे बढ़ाता है और प्रेरित करता है कि मैं जितना बेहतरीन इंसान बन सकता हूं बनूं। इसकी वजह से मैं खुद को फाइट्स में और भी ज्यादा आगे बढ़ाना चाहता हूं और पक्का करना चाहता हूं कि मैं अपने बेस्ट पर हूं क्योंकि अब मैं एक परिवार का नेतृत्व करने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.