बाटरखू से मुकाबले को लेकर आश्वस्त हैं झानलो सांगियाओ – ‘मुझे नहीं लगता कि हमारा स्तर एक है’

Jhanlo Mark Sangiao Matias Farinelli ONE Fight Night 9 31

महज 21 साल की उम्र में झानलो मार्क सांगियाओ ने अब तक हर प्रतिद्वंदी के सामने अपना दबदबा बनाया है और जब तक वो टॉप पर नहीं पहुंच जाते, तब तक रुकने का नाम नहीं लेंगे।

प्रतिभावान अपराजित फिलीपीनो एथलीट ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में अब तक की सबसे कठिन परीक्षा के रूप में एंख-ओर्गिल बाटरखू का सामना करेंगे। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि उनके पास Road to ONE: Mongolia विजेता पर काबू पाने और बेंटमवेट MMA रैंकिंग्स में आगे बढ़ने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं।

पिता मार्क सांगियाओ की मशहूर Team Lakay में बड़े हुए “द मशीन” को लगता है कि उन्होंने अब तक जो स्किल हासिल की है, वो 5 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले मैच में उनके बीच सबसे बड़ा अंतर दर्शाएगी।

हालांकि, वो एक आसान मैच की उम्मीद नहीं लगाए बैठे हैं।

इस उभरते हुए फाइटर ने कहाः

“मैं बहुत ज्यादा आत्मविश्वास नहीं दिखाना चाहता। वो सच में मजबूत फाइटर हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम स्किल के मामले में एक ही स्तर पर हैं। मैं ये तब से कर रहा हूं, जब बच्चा था। इस वजह से जानता हूं कि मैं जो भी करने की योजना बना रहा हूं, उस पर पूरी तरह से अमल कर सकता हूं।

“बाटरखू की रेसलिंग उनका मजबूत पक्ष है। वो खतरनाक बॉक्सिंग करते हैं। वो जहां फंसा लेते हैं, बस वहीं पंच बरसाने लगते हैं। मैं उन हमलों को डिफेंड करना सीख रहा हूं और तैयारी कर रहा हूं कि उस स्थिति से कैसे निकला जाए।

“मैं उनके लिए अपनी रेसलिंग पर काम कर रहा हूं, लेकिन जरूरी बात ये है कि मेरी इसे आक्रामक तरीके से अमल करने की योजना है। मैं मैच को आगे बढ़ाने और हमले करने के लिए आक्रामकता दिखाऊंगा।”

ONE करियर में अब तक पहले राउंड में 3 मुकाबले जीतकर 6-0 के रिकॉर्ड के साथ सांगियाओ को संगठन के सबसे तेजी से उभरते हुए फाइटर्स में से एक माना जाता है।

हालांकि, उन्होंने साबित कर दिया कि बड़े मंच पर कैसे जीतना है। ऐसे में “द मशीन” अब उसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

बागियो शहर के मूल निवासी का मानना है कि उनके पास ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं और बैंकॉक में जीत उस लक्ष्य की ओर बड़ा कदम होगी।

सांगियाओ ने कहाः

“मैं यहां खुद को साबित करना चाहता हूं। फैंस मुझसे कह रहे कि ये मेरे ONE Championship करियर का सबसे अहम मुकाबला होगा। मैं इसे नहीं मानता। मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं। ये मेरे लिए कोई परीक्षा नहीं है। मेरे लिए सबसे बड़ी परीक्षा वर्ल्ड टाइटल फाइट होगी।”

सांगियाओ के पास है ONE Fight Night 13 की तैयारी के लिए एक खास साथी

एंख-ओर्गिल बाटरखू जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी का सामना करने की जब बात आती है तो हर छोटी से छोटी चीज आपको फायदा पहुंचा सकती है। इसी वजह से मार्क सांगियाओ अपनी अगली फाइट में मदद के लिए Team Lakay के साथी के पास पहुंचे हैं।

अप्रैल में ONE Friday Fights 13 में एडोनिस सेविलेनो ने मंगोलियाई फाइटर का सामना किया था और 15 मिनट के कांटे के मुकाबले के बाद सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हार गए थे।

पिता की कोचिंग के साथ अपने ट्रेनिंग पार्टनर के मूल्यवान अनुभव की बदौलत सांगियाओ 5 अगस्त को इस अहम मुकाबले को जीतने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने बतायाः

“मेरी बहुत अच्छी तैयारी रही। जिम में मेरे कई बेहतरीन पार्टनर हैं। एडोनिस कैंप में मेरे साथ रहे क्योंकि वो पहले उनका सामना कर चुके हैं। कोच मार्क इसके लिए एक बेहतरीन गेम प्लान भी तैयार कर रहे हैं।

“एडोनिस के खिलाफ बाटरखू की फाइट में ऐसा लगा कि मेरे ट्रेनिंग पार्टनर उन्हें हरा सकते थे। समस्या ये थी कि एडोनिस ने उस मैच में आक्रामक शुरुआत नहीं की थी। वो प्रतिद्वंदी के खिलाफ डिफेंसिव हो गए थे इसलिए फाइट उनके हाथ से निकल गई थी।

“अब एडोनिस सक्रिय रूप से मेरी मदद कर रहे कि वो कैसे मुकाबला करते हैं। मुझे वो चीजें बता रहे हैं, जिन पर मुझे ध्यान देना होगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35