शनिवार, 15 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 46: Hemetsberger vs. Diachkova के साथ वापसी होने जा रही है।
मेन इवेंट में दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टेला हेमेट्सबर्गर पहली बार अपने मॉय थाई ख़िताब को डिफ़ेंड करने के लिए रिंग में उतरेंगी और वो जीत के साथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर के रूप में विरासत को मज़बूत कर देंगी।
उनका सामना होगा खतरनाक रूसी फाइटर नतालिया डियाचकोवा से, जिन्होंने संगठन में अभी तक लाजवाब प्रदर्शन किया है और ये वर्ल्ड टाइटल के लिए उनको मिलने वाला दूसरा मौका है।
वहीं को-मेन इवेंट मैच में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निको कैरिलो किकबॉक्सिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी टक्कर चीनी स्टार झोउ जियाचियांग से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी।
भारत में ONE Fight Night 46 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।