स्टेला हेमेट्सबर्गर ONE Fight Night 46 में मॉय थाई खिताब को नतालिया डियाचकोवा के खिलाफ करेंगी डिफेंड

Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova

दो खेलों की मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ONE Fight Night 46 के मेन इवेंट में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा के खिलाफ अपने खिताब को पहली बार डिफेंड करेंगी।

इस शानदार ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच का आयोजन शनिवार, 15 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

हेमेट्सबर्गर ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज से दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने का शानदार सफर तय किया है। RS-GYM और Phuket Fight Club की 27 वर्षीय स्टार ने बिना समय गंवाए डेब्यू करते हुए तीन मैचों में जोरदार जीत दर्ज की और 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

उन्होंने उसके बाद तब की ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान को पांच राउंड के मैच में सर्वसम्मत निर्णय से मात देकर वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता और ऑस्ट्रिया की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया।

पांच महीने बाद उन्होंने बुंटान का फिर से सामना किया और इस बार मैच उनके किकबॉक्सिंग खिताब के लिए था। दोनों ने पांच राउंड तक एक दूसरे को छकाया। लेकिन अंत में जजों ने हेमेट्सबर्गर को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया और वो स्टैम्प फेयरटेक्स और जेनेट “JT” टॉड के बाद संगठन की तीसरी फाइटर बनीं, जिन्होंने दो खेलों में इतिहास रचा।

अब 10-1 के शानदार स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड और 5-0 के प्रमोशनल रिकॉर्ड के साथ वो पहली बार अपने खिताब की रक्षा करती नजर आएंगी।

हेमेट्सबर्गर के सामने चुनौती बनकर एक ऐसी फाइटर खड़ी होंगी, जिनका दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सफर उनके जैसा रहा है। 31 वर्षीय डियाचकोवा के नाम 32-5 का करियर रिकॉर्ड और 6-1 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है। ONE में उनकी चार जीत पहले राउंड में नॉकआउट से आई हैं।

उन्होंने 2023 में ONE Friday Fights में लगातार चार मैचों को जीतकर संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट नाम कर मेन रोस्टर में जगह बनाई। उसके बाद उन्होंने खिताब के लिए चुनौती दी, मगर हार का सामना करना पड़ा। अब रूसी स्टार दो धमाकेदार जीत हासिल कर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट पाने के करीब आ गई हैं।

उनकी जीत की भूख और दृढ़ता उन्हें हेमेट्सबर्गर के लिए एक मजबूत चुनौती बना रही है।

दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन के परफेक्ट प्रमोशनल रिकॉर्ड की टक्कर रूस की कंटेंडर से होगी, जो पहले की साबित कर चुकी हैं कि वो टॉप पर आने की हकदार हैं। ऐसे में ये मेन इवेंट मैच बहुत ही धमाकेदार और यादगार साबित होगा।

न्यूज़ में और

Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19