स्टेला हेमेट्सबर्गर ONE Fight Night 46 में वर्ल्ड टाइटल का बचाव कर बहुत खुश – ‘अब तक का मेरा सबसे बेहतरीन फिनिश’

Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46

दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ONE Fight Night 46 में दो बेल्टों और अपने देश की उम्मीदों का भार लेकर उतरीं।

उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रूसी चैलेंजर नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा को तीसरे राउंड में नॉकआउट से हराकर अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का कामयाबी से बचाव किया। इस धमाकेदार मुकाबले का आयोजन शनिवार, 15 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।

मैच का अंत भले ही धमाकेदार रहा, लेकिन हेमेट्सबर्गर को चैलेंजर से चुनौती मिली। डियाचकोवा ने तेजी के साथ शुरुआत की और भारी-भरकम पंच कॉम्बिनेशन मौजूदा चैंपियन पर लगाए।

हालांकि, 27 वर्षीय सुपरस्टार पहले ही इस तरह की चुनौती से पार पा चुकी थीं और उन्होंने स्ट्राइकिंग में पूरी आक्रामकता दिखाई।

साल्ज़बर्ग निवासी ने बताया:

“सच कहूं तो मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं हुई। हमने हर परिस्थिति के लिए पूरी तैयारी की थी। हमारा मकसद सिर्फ अपनी फाइट लड़ना और अपनी रणनीति पर अमल करना था, उनकी रणनीति के हिसाब से नहीं।

“मुझे बहुत खुशी है कि मैं रिंग में अपने प्रदर्शन के जरिए खुद को साबित कर सकी। जैसा मैंने फाइट से पहले कहा था, वो एक अच्छी फाइटर हैं, लेकिन आज मैंने दिखा दिया कि मैं उनसे बेहतर हूं।”

मैच के पहले दो राउंड में स्ट्राइक्स का वार-पलटवार देखने को मिल रहा था और निर्णायक पल तीसरे राउंड में आया।

हेमेट्सबर्गर ने लेफ्ट किक डियाचकोवा के लिवर पर दे मारी। रूसी स्टार लड़खड़ाकर पीछे गईं और हेमेट्सबर्गर ने एक बार फिर से वही किक उसी जगह लगाई और उसके बाद के अटैक ने मैच को समाप्त कर दिया।

उन्होंने इस बारे में बताया:

“मैंने बस अपने कॉर्नर की बात सुनने की कोशिश की। वो बॉडी पर अटैक करने के लिए कह रहे थे इसलिए मैंने उसी रणनीति पर अमल किया। मुझे इस फाइट को दोबारा देखना होगा क्योंकि अभी भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये सब हुआ है। लेकिन मेरा मानना है कि ये अब तक का मेरा सबसे बेहतरीन फिनिश है।”

इस धमाकेदार जीत के बाद ऑस्ट्रियाई चैंपियन को 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ। उन्होंने ONE रिकॉर्ड को 6-0 और प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 11-1 कर लिया है।

खिताब को डिफेंड करने के बाद इस बेहतरीन चैंपियन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने कहा:

“मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। आज का दिन मेरे लिए शानदार रहा। मेरा नंबर एक लक्ष्य हमेशा अच्छी फाइट करना, अच्छा प्रदर्शन करना और जीत के साथ रिंग से बाहर निकलना होता है।

“अगर नॉकआउट मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा होता है और जीत की खुशी को और भी खास बना देता है।”

दो खेलों की चैंपियन हेमेट्सबर्गर की नजरें भविष्य पर टिकीं

शानदार टाइटल डिफेंस के बाद स्टेला हेमेट्सबर्गर और पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान के बीच फिर से मुकाबला होने की बात लाज़िमी है।

इन दोनों के बीच संगठन में 10 राउंड की जोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है। डबल चैंपियन ने बड़े सम्मान के साथ इस मुकाबले को लेकर अपनी बात कही और उन्होंने नई चैलेंजर से भिड़ने की बात से परहेज नहीं जताया।

Phuket Fight Club और RS-GYM की स्टार ने कहा:

“सच कहूं तो 2-0 के बाद मुझे लगता है कि इस प्रतिद्वंदिता में हमारा पलड़ा भारी है। लेकिन जैकी एक अच्छी फाइटर हैं। मुझे लगता है कि वो ONE में फिर फाइट करेंगी और फिर देखते हैं आगे क्या होता है।

“शायद भविष्य में किसी समय फिर उनका सामना हो, लेकिन अभी 2-0 के बाद मैं अगले मुकाबले में किसी और प्रतिद्वंदी का सामना करना चाहूंगी।”

सभी चुनौतियों को पार कर हेमेट्सबर्गर ने दो खेलों में बादशाहत हासिल की और अब उन्होंने खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर्स में शामिल कर लिया है। ऐसे फैंस का सोचना ये है कि क्या वो स्टैम्प फेयरटेक्स की तरह MMA में डेब्यू करेंगी?

अभी के लिए उन्होंने इस बारे में मना कर दिया। हेमेट्सबर्गर अपना पूरा ध्यान मॉय थाई और किकबॉक्सिंग पर लगाना चाहती हैं।

हेमेट्सबर्गर ने कहा:

“MMA अभी मेरे प्लान में नहीं है। मैं फिलहाल उन दोनों खेलों पर ध्यान देना चाहती हूं, जिनमें मैं पहले से फाइट कर रही हूं। कभी भी कुछ भी हो सकता है, लेकिन अभी MMA का कोई प्लान नहीं है।

“आगे जो भी प्रतिद्वंदी सामने आएगा, मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं। शायद अगली बार फिर किकबॉक्सिंग में फाइट करूं। अभी मैं बस इस जीत का आनंद लेना चाहती हूं और उसके बाद देखते हैं कि आगे क्या होता है।”

न्यूज़ में और

Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32