स्टेला हेमेट्सबर्गर ने ONE Fight Night 46 के मेन इवेंट में नतालिया डियाचकोवा को फिनिश कर मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया

Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body

दो खेलों की क्वीन स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ने अपने पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में जबरदस्त छाप छोड़ी। उन्होंने 15 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Fight Night 46 के मेन इवेंट में नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा को तीसरे राउंड में नॉकआउट किया।

दोनों ही महिला फाइटर्स ने सावधानी के साथ शुरुआत की और अटैक से एक दूसरे के गेम प्लान को भांपने का प्रयास किया। डियाचकोवा ने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को ललकारा। हेमेट्सबर्गर ने किक्स के साथ जवाब दिया।

हेमेट्सबर्गर दूसरे राउंड में आक्रामक अंदाज में उतरीं और चैलेंजर पर दो राइट हैंड्स से बेहतरीन वार किए।

डियाचकोवा ने इसका जवाब पंचों के साथ दिया, मगर जैसे ही “कैरेलियन लिंख्स” अपनी रेंज पाते हुए वार कर रही थीं, उस समय 27 वर्षीय ऑस्ट्रियाई चैंपियन क्लिंच कर जवाब दे रही थीं।

तीसरे राउंड में हेमेट्सबर्गर के वार और भी अच्छे होते जा रहे थे। आक्रामकता के साथ उन्होंने डियाचकोवा के लिवर पर लेफ्ट किक दे मारी, जिसकी वजह से दर्द डियाचकोवा के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

डियाचकोवा दर्द से कराहती हुई नजर आईं और दो खेलों की चैंपियन ने वही किक दोबारा उसी जगह पर दे मारी।

31 वर्षीय रूसी स्टार रिंग की रस्सियों की ओर गईं और हेमेट्सबर्गर ने थ्री-पंच कॉम्बिनेशन और घुटने से वार किया। इसी बीच रेफरी ने 1:46 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस दमदार फिनिश के दम पर “ऑल्वेज़ हंग्री” ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 11-1 हुआ और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

न्यूज़ में और

Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7