निको कैरिलो ने किकबॉक्सिंग डेब्यू में जबरदस्त प्रदर्शन का वादा किया – ‘मुकाबला नॉकआउट से खत्म होगा’

Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.

स्कॉटिश सुपरस्टार निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स स्टेज पर मॉय थाई के शिखर को पाया लिया है। अब वो ONE Fight Night 46: Hemetsberger vs. Diachkova में किकबॉक्सिंग में यही कारनामा करने के लिए पहला कदम बढ़ाएंगे।

मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का सामना बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट में शनिवार, 14 अगस्त को डेब्यू कर रहे चीनी स्टार झोउ जियाचियांग से होगा।

ग्लासगो निवासी के लिए किकबॉक्सिंग डेब्यू बहुत ही अच्छे समय पर आया है। हाल ही में कैरिलो को अंतरिम टाइटल विजेता से डिविजनल चैंपियन के रूप में प्रमोट किया गया।

ऐसी खबर से बाकी फाइटर्स शायद खुशी से फूले नहीं समाते, लेकिन “किंग ऑफ द नॉर्थ” का कहना है कि इस बात से उनके शनिवार को रहे किकबॉक्सिंग डेब्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ता

27 वर्षीय चैंपियन ने कहा:

“कुछ भी नहीं बदला है। मेरे सामने एक प्रतिद्वंदी हैं, जिनका मुझे सामना करना है और मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इसी काम पर है। मुझे आधिकारिक तौर पर चैंपियन बनाए जाने की खबर का इस फाइट कैंप से कोई लेना-देना नहीं है।

“मेरा पूरा ध्यान अब भी वही है। मैं अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं फैंस को दिखाना चाहता हूं कि मैं किकबॉक्सिंग भी कर सकता हूं और आगे चलकर इस खेल में भी अपना दबदबा बना सकता हूं।”

कैरिलो का संगठन में अभी तक का सफर कमाल का रहा है। उन्होंने डेब्यू के बाद लगातार चार जीत दर्ज कीं, जिसमें पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा के खिलाफ आया शानदार नॉकआउट भी शामिल है।

वर्ल्ड टाइटल मैच में मिली हार के बाद उन्होंने फेदरवेट डिविजन में डेब्यू किया और लगातार दो नॉकआउट के बाद शैडो माविन को मात देकर अंतरिम खिताब जीता। अब वो मॉय थाई के 4-औंस के ग्लव्स की बजाय बड़े ग्लव्स पहनकर किकबॉक्सिंग में फाइट करेंगे।

इस बारे में उन्होंने कहा:

“पावर तो रहेगी ही। छोटे ग्लव्स हों या बड़े ग्लव्स, मेरे हाथ मेरे सबसे बड़े हथियार हैं। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। मेरी पावर उनकी पावर से कहीं ज्यादा है।

“डिफेंस की बात करें तो मैं काफी निश्चिंत रह सकता हूं। मैं अपने हाथ थोड़े नीचे रख सकता हूं और डिफेंस के मामले में ज्यादा बंधा हुआ नहीं रहूंगा। मैं अलग-अलग एंगल से पंच लगा पाऊंगा और शायद कुछ शॉट्स खा भी लूं क्योंकि बड़े ग्लव्स इनका असर ज्यादा अच्छी तरह झेल सकते हैं।”

मैचों को जल्दी फिनिश करने के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए कैरिलो ने माना कि ONE Fight Night 46 के इस अहम मैच में भी फिनिश देखने को मिलेगा।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने आगे कहा: 

“एक बार फिर ये निको का शो होने वाला है। इस बार मुकाबला नॉकआउट से खत्म होगा। दूसरे राउंड में लेफ्ट हेड किक से फिनिश करूंगा।”

कैरिलो ने एक और नए खेल व कतर में होने वाले इवेंट पर नजर बनाई

15 अगस्त को अगर वो जीतते हैं तो तुरंत किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की ओर नहीं जाएंगे। स्कॉटिश नॉकआउट का प्लान पहले फेदरवेट मॉय थाई डिविजन की बेल्ट को डिफेंड करने का है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने हाल ही में Visit Qatar के साथ तीन साल की नई पार्टनरशिप रीन्यू करने का ऐलान किया, जिसके चलते मार्च 2027 से बड़े इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा।

कैरिलो ने बताया:

“सच कहूं तो मैं MMA फाइट करना पसंद करूंगा। पहले मैं इस फाइट को निपटाना चाहता हूं और फिर शायद नवंबर या दिसंबर में अपनी बेल्ट डिफेंड करूं। उसके बाद मार्च में कतर में MMA फाइट करना चाहता हूं।”

अगर उनका ये प्लान कारगर रहा तो करियर में मील का पत्थर साबित होगा।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” ने कभी भी अपने सपनों को छुपाया नहीं है और वो ग्लोबल स्टेज पर खुद को साबित करते हुए अपने लिए नए आयाम हासिल करना चाहते हैं।

कैरिलो ने अंत में कहा:

“ये मेरे उस सपने की ओर एक और बड़ा कदम होगा, जिसमें मैं दुनिया का सबसे बेहतरीन फाइटर बनना चाहता हूं।

“मैं पहले से ही ONE वर्ल्ड चैंपियन हूं और अब अगला कदम दो खेलों में वर्ल्ड चैंपियन बनना है, मॉय थाई के साथ किकबॉक्सिंग या MMA में भी। लेकिन फिलहाल मैं एक-एक कदम आगे बढ़ने पर ध्यान दे रहा हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.