ONE Fight Night 46: Hemetsberger Vs. Diachkova – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova

ONE Championship ने ट्रिपलहेडर वीकेंड की शुरुआत एशिया प्राइटाइम पर दो शानदार इवेंट्स के साथ की और अब इसका समापन ONE Fight Night 46: Hemetsberger vs. Diachkova के साथ होने जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 15 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 46: Hemetsberger vs. Diachkova का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट में दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टेला हेमेट्सबर्गर पहली बार अपने मॉय थाई ख़िताब को डिफ़ेंड करने के लिए रिंग में उतरेंगी और वो जीत के साथ दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर के रूप में विरासत को मज़बूत कर देंगी। उनका सामना होगा खतरनाक रूसी फाइटर नतालिया डियाचकोवा से, जिन्होंने संगठन में अभी तक लाजवाब प्रदर्शन किया है और ये वर्ल्ड टाइटल के लिए उनको मिलने वाला दूसरा मौका है।

वहीं को-मेन इवेंट मैच में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निको कैरिलो किकबॉक्सिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी टक्कर चीनी स्टार झोउ जियाचियांग से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी।

इसके अतिरिक्त K-1 चैंपियन काना, Team Lakay के प्रिंस झानलो मार्क सांगियाओ की वापसी होगी और अपराजित MMA स्टार्स वियत अंह डो, डावी ब्रैंडाओ और माग्दालेना ज़ाबान का डेब्यू देखने को मिलेगा।

ONE Fight Night 46: Hemetsberger vs. Diachkova के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ने नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:46 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने झोउ “काइलिन” जियाचियांग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:37 मिनट में
बेंटमवेट MMA
मार्कोस ओरेलियो ने झानलो “द मशीन” मार्क सांगियाओ को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:57 मिनट में
एटमवेट किकबॉक्सिंग
काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो ने यू यौ पुई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
वियत अंह डो ने डावी “अजुरिकाबा” ब्रैंडाओ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:23 मिनट में
फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
रुआन अल्वारेंगा ने मेरम मैकिने अल्वेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
माग्दालेना “द पावरपफ गर्ल” ज़ाबान ने नैटेली साल्सेडो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
डेनिस “डेनिज़िनियो” सूज़ा जूनियर ने दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28