ONE Fight Night 46 के मॉय थाई मैच में टक्कर लेंगे नोंटाचाई और कियामरन नबाती

Kiamran Nabati and Nontachai

ONE Fight Night 46 के लिए नोंटाचाई जित्मुआंगनोन और कियामरन नबाती के धमाकेदार मैच का ऐलान कर दिया गया है।

शनिवार, 15 अगस्त को थाई स्टार स्ट्राइकर अपने जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए बेंटमवेट मॉय थाई मैच में नबाती का सामना करेंगे। इस मैच का लाइव प्रसारण बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से होगा।

थाई स्टार को बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। ठीक एक साल पहले उन्हें अब्दुल्ला दयाकाएव से हार मिली और उनकी जीत की लय बिगड़ गई। उसके बाद 27 वर्षीय स्ट्राइकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन जीत दर्ज कीं।

उन्होंने 12 महीनों के भीतर सोनेर सेन, सेमी साह सिंडिर और उसके बाद पूर्व टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर दिखाया कि उनका दमखम अभी कम नहीं हुआ है।

अब वो नबाती के रूप में एक और मजबूत विरोधी को हराकर अपनी साख को और बढ़ाना चाहेंगे।

नबाती की बात करें तो वो ONE में 18-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ आए। उन्होंने ONE Friday Fights में पोंगसिरी पीके साइन्चाई और अवतार पीके साइन्चाई को हारने के बाद सुआब्लैक टोर प्रान49 को हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इस मैच में शानदार नॉकआउट जीत के साथ उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

उसके बाद रूसी स्टार ने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को हराकर डिविजन में तहलका मचा दिया।

हालांकि, मई महीने में उन्हें योड-आई ओर पिमोलश्री के खिलाफ हार मिली, जो कि उनके करियर की पहली और इकलौती रही। अब Archangel Michael के प्रतिनिधि दोबारा लय में आना चाहते हैं ताकि खिताबी मैच का रुख कर सकें।

नोंटाचाई के खिलाफ आई एक बड़ी जीत ये काम कर सकती है।

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati and Nontachai
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Jaradchai Maxjandee punches Othman Rhouni at ONE Friday Fights 161
Joshua Pacio celebrates his ONE World Title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Photo collage of Lito Adiwang and Antonio Cesar
Joshua Pacio uppercuts Mansur Malachiev at ONE Fight Night 15
George Jarvis walks away after knocking out Rungrawee Sitsongpeenong