The Inner Circle 31 और ONE Friday Fights 171 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की शुक्रवार, 18 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है।
यहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 171 और The Inner Circle 31 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 31 के मेन इवेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे नोंटाचाई जित्मुआंगनोन का सामना खतरनाक रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट कियामरन नबाती से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। वहीं को-मेन इवेंट में थाई स्टार यामिन पीके साइन्चाई की टक्कर रूस के फाइटर अलेक्सी बेलिको से होगी।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 171 के मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
इसके मेन इवेंट मैच में क्लारोब नुइकैफेबोरान का सामनासोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप से होगा।
आप The Inner Circle 31 और ONE Friday Fights 171 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।