निको कैरिलो ONE Fight Night 46 में झोउ जियाचियांग के खिलाफ अपना ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे

Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle

मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो एक नए खेल में बादशाहत हासिल करने की शुरुआत करने जा रहे हैं।

स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट शनिवार, 15 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 46 में चीनी स्ट्राइकर झोउ जियाचियांग के खिलाफ फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में उतरेंगे। कैरिलो का ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

कैरिलो ने ONE Championship में अपने लगभग सभी विरोधियों को बुरी तरह से परास्त कर खास पहचान बनाई है। Deachkalek Muay Thai Academy के 27 वर्षीय स्टार के नाम 30-4 का करियर रिकॉर्ड, जिसमें 16 फिनिश, और 7-1 का प्रमोशनल रिकॉर्ड शामिल है।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” ने फुरकान काराबाग और मुआंगथाई पीके साइन्चाई के खिलाफ जोरदार नॉकआउट हासिल कर छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

उनकी जबरदस्त ताकत का सिलसिला जारी रहा और स्कॉटिश स्टार ने कई बार के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा और सैमापेच फेयरटेक्स को भी स्टॉपेज से शिकस्त दी।

उसके बाद उन्होंने नबील अनाने के खिलाफ अंतरिम खिताबी मैच हासिल किया, जिसमें उन्हें TKO से हार मिली। कैरिलो ने हार से सबक लेते हुए फेदरवेट डिविजन में जाने का फैसला किया और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और ल्यूक “द शेफ” लेसेई को नॉकआउट कर अंतरिम खिताब का एक और मौका अर्जित किया।

इस साल फरवरी में हुए ONE Fight Night 40 उन्होंने शैडो माविन को मात देकर ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर अपना सपना पूरा किया। अब स्कॉटिश एथलीट 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट के मालिक हैं।

अंतरिम खिताब को अपने कब्जे में करने के बाद कैरिलो की नजरें नए खेल में आगे बढ़ने पर टिक गई हैं। वो ONE Fight Night 46 में मॉय थाई की तरह ही जोरदार अंदाज में किकबॉक्सिंग में डेब्यू करना चाहेंगे।

उनके सामने होंगे डेब्यू करने जा रहे चीनी स्टार झोउ, जो कि अपने हाई-प्रोफाइल ONE Championship डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

अगर उन्हें मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कैरिलो पर जीत मिली तो रातों-रात अपनी खास पहचान बना लेंगे और इसके साथ पूरे फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन को चुनौती दे देंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31