इब्राहिम दाउएव ने एनातोली मालिकिन के साथ अपने रिश्ते पर बात की – ‘हम ना सिर्फ दोस्त बल्कि परिवार हैं’

Mark Abelardo Ibragim Dauev ONE Fight Night 18 15 scaled

रूसी स्टार इब्राहिम दाउएव का ONE Championship करियर अलग ही दिशा में गया होता अगर उन्हें दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन का साथ ना मिला होता।

24 वर्षीय स्टार अपने दोस्त और गुरु के मार्गदर्शन में शनिवार, 6 सितंबर को होने वाले ONE Fight Night 35: Buntan vs. Hemetsberger में करियर के सबसे अहम मुकाबले में अपराजित स्टार अकबर “बाकल” अब्दुलेव का सामना करेंगे।

दाउएव की पहली बार ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन से तब बात हुई, जब वो करियर में बेहतर मौकों की तलाश में थाईलैंड आने पर विचार कर रहे थे।

कोई कनेक्शन न होने के बावजूद चेचेन फाइटर ने “स्लेदकी” को सलाह के लिए कॉन्टैक्ट किया और उन्हें तुरंत इसका जवाब भी मिला।

उन्होंने याद करते हुए बताया:

“मैंने अपनी फाइट से जुड़ी मदद के लिए एनातोली से संपर्क साधा। उन्होंने तुरंत जवाब दिया और सुझाव दिया कि वो अनीता से बात करें। उन्होंने मुझे सलाह दी। दोनों ने मेरी ONE Championship में फाइट दिलाने में मदद की।”

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में डेब्यू के मौके के लिए फेदरवेट MMA स्टार ने अपना सूटकेस पैक किया और थाईलैंड आ गए ताकि रूसी सुपरस्टार के साथ ट्रेनिंग कर सकें।

वहां पहुंचने के बाद दाउएव की मुलाकात चैंपियन से एयरपोर्ट पर हुई। 37 वर्षीय मालिकिन ने उनके रहने का इंतजाम किया, शहर घुमाया और डिनर पर भी ले गए।

दाउएव ने कहा:

“वो बेहतरीन इंसान, सच्चे दोस्त, पारिवारिक आदमी और शानदार एथलीट हैं।”

एक छोटी सी विनती से शुरु हुए रिश्ते ने Fight Club Akhmat और One Chance टीम के प्रतिनिधि के करियर को पूरी तरह बदलकर रख दिया।

मालिकिन के मार्गदर्शन ने ना सिर्फ फाइटिंग के प्रति उनके रवैये को बदला बल्कि एक इंसान के तौर पर भी किरदार में बदलाव किया।

24 वर्षीय स्टार ने बताया:

“एक मार्गदर्शक के तौर पर वो बेहतरीन हैं और वो मुझे हमेशा बताते हैं कि क्या करना है। मुझे रिंग के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन से काफी फायदा हुआ है। रिंग में उन्होंने मेरे किरदार को मजबूत किया है और रिंग के बाहर उन्होंने दिखाया है कि एक इंसान होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

“अभी हमारा रिश्ता भाइयों की तरह है। हम ना सिर्फ दोस्त बल्कि परिवार हैं। मैं बड़े भाई की तरह उनका सम्मान करता हूं।”

दाउएव को मालिकिन की वर्ल्ड टाइटल उपलब्धियों से मिलती है प्रेरणा

अपने रूसी हमवतन सुपरस्टार के साथ एक साल से ज्यादा समय तक ट्रेनिंग करने के बाद इब्राहिम दाउएव को पता चल गया है कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कामयाबी हासिल करने के लिए उन्हें खुद को लिमिट तक पुश करना पड़ेगा।

मालिकिन खुद अपनी ट्रेनिंग में पूरी ताकत झोंक देते हैं और “स्लेदकी” भी हर सेशन में ऐसा ही कर रहे हैं। इसी चीज की वजह से मालिकिन MMA के पहले तीन डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बने और यही बात दाउएव को ताकत देती है।

दाउएव ने onefc.com को बताया:

“एक वर्ल्ड चैंपियन के साथ मिलकर ट्रेनिंग करना बहुत ही बेहतरीन अनुभव है। ऐसे में अहसास होता है कि अगर आप कड़ी मेहनत करते रहे तो आप भी एक दिन चैंपियन बन जाएंगे।”

अपने चैंपियन साथी की तरह ही दाउएव भी ONE की 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

एक बार वो ONE Fight Night 35 में अब्दुलेव की चुनौती को पार कर लें, उसके बाद मालिकिन को ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में मदद करेंगे। ये वर्ल्ड टाइटल रीमैच मौजूदा डिविजन चैंपियन “रग रग” ओमार केन के खिलाफ 16 नवंबर को टोक्यो में होने वाले ONE 173 में होगा।

Fight Club Akhmat और One Chance के प्रतिनिधि ने बताया:

“उनके पास जल्द तीन बेल्ट होंगी। ये होकर रहेगा। और मैं उनकी तरह चैंपियन बनना चाहता हूं। अगर वो कर सकते हैं तो मैं भी कर सकता हूं। मैं जानता हूं कि सिर्फ समय की बात है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)