जोहान एस्टुपिनन ने ONE Fight Night 32 में टाईकी नाइटो का शिकार करने का प्लान बनाया

Johan Estupinan Zakaria El Jamari ONE Fight Night 25 34

कोलंबियाई सनसनी जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन जल्द ही अपने दिलचस्प स्टाइल को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में लेकर आ रहे हैं, जब ONE Fight Night 32 के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में उनका सामना अनुभवी जापानी स्टार टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

शनिवार, 7 जून को होने वाले इवेंट में जीतकर एस्टुपिनन अपने बेदाग रिकॉर्ड को 27-0 करने का पूरा प्रयास करेंगे।

मई 2024 में प्रमोशनल डेब्यू करने के बाद से ही 22 वर्षीय सुपरस्टार बहुत शानदार रहे हैं और उन्होंने पांच जीत अपने नाम कीं, जिसमें तीन हाइलाइट-रील नॉकआउट शामिल हैं।

अब उनका सामना #3 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर से होगा।

वो जानते हैं कि उनके पास कितना बड़ा मौका है और एस्टुपिनन ने onefc.com को बताया कि वो अपने प्रतिद्वंदी को पढ़ने में समय नहीं खराब करते:

“मैं कभी अपने प्रतिद्वंदियों का अध्ययन नहीं करता। मेरे भाई और ट्रेनर ये काम देखते हैं। उन्होंने मुझे बताया है कि वो अच्छी किक्स लगाते हैं। मैं तैयार हूं। मैं भी एक बेहतरीन किकर हूं और मैं भी एक किकबॉक्सिंग स्टाइल वाला फाइटर हूं। तो उम्मीद करते हैं कि एक अच्छी फाइट हो और वो बस बहुत जल्दी नॉकआउट न हो जाए।”

एक धमाकेदार स्टाइल, लगातार आक्रामकता के साथ आगे बढ़ने की कला और फिनिशिंग की क्षमता के चलते “पांडा किक” ONE Fight Night 32 में शानदार मैच का वादा कर रहे हैं।

कोलंबियाई स्टार अपने विरोधी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, भले ही उनका गेम प्लान कुछ भी हो:

“(नाइटो) तेज किक मारते हैं, लेकिन वो मेरी तरह पंचर नहीं हैं, जो हमेशा नॉकआउट की तलाश में रहते हैं। वो हमेशा पॉइंट्स की तलाश में रहते हैं। उम्मीद है कि वो मुझसे भागेंगे नहीं क्योंकि मुझे उनका पीछा करना पड़ेगा जैसे शेर करता है, जैसे बाघ अपने शिकार का शिकार करता है। मुझे उम्मीद है कि हम आमने-सामने होकर फाइट करेंगे।”

इस फाइट के लिए एस्टुपिनन एक तेज-तर्रार नॉकआउट के बारे में सोच रहे हैं, जैसा उन्होंने अपने ONE डेब्यू में 27 सेकंड में हासिल किया था।

अगर फाइट जल्दी खत्म होती है तो उनका कहना है कि फैंस को शानदार एक्शन देखने को मिलेगा:

“मेरी ये सोच है कि वो पहले राउंड में ही हार जाएंगे। मैं फाइट की शुरुआत धमाके से करूंगा और उम्मीद है कि वो भी एक धमाकेदार फाइटर हैं ताकि हम एक बेहतरीन शो पेश कर सकें।

“सभी लोग जानते हैं कि मुझे अच्छा शो दिखाना पसंद है। मुझे पहले राउंड से ही अटैक करना पसंद है। मैं पहले राउंड में उनको पढ़ने का प्रयास नहीं करूंगा।। मैं पहले राउंड में ही उन्हें नॉकआउट कर दूंगा। दूसरे राउंड में अगर वो डटे रहे तो मैं कोशिश करता रहूंगा। अगर वो तीसरे तक टिके रहे तो वो जरूर हारेंगे। बस इतना ही।”

सिर्फ जीत वाली मानसिकता

जोहान एस्टुपिनन को अपने अपराजित रिकॉर्ड की वजह से कोई भी अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होता।

बल्कि इसके उलट उनका कहना है कि फैंस की उम्मीदों से उनकी मानसिकता या ट्रेनिंग करने के जज्बे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

उन्होंने बताया:

“मुझे दबाव महसूस नहीं होता। मुझे ये इसलिए नहीं होता क्योंकि मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करता हूं और मेरी सबसे अच्छी बात ये है कि ट्रेनिंग में 100 प्रतिशत दूं।”

उभरते हुए फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर के मन में हार का सवाल पैदा ही नहीं होता।

27 प्रोफेशनल फाइट्स में 27 धमाकेदार जीत के बाद वो टाईकी नाइटो के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

एस्टुपिनन का कहना है कि वो और उनकी टीम जीत की मानसिकता पर काम करती है, जहां पर हार के बारे में कोई बात नहीं होती:

“मुझे वो दबाव महसूस नहीं होता कि ‘नहीं, तुम कभी नहीं हारोगे।’ मेरी ये सोच नहीं है, जरा सी भी नहीं।

“हारने के बारे में मेरे दिमाग में थोड़ा सा भी विचार नहीं आता। ये एक ऐसा विषय है जिसके बारे में मैं कभी बात नहीं करता। मेरे साथी, मेरे ट्रेनर, मेरे भाई कभी इस बारे में बात नहीं करते कि अगर हम हार गए तो।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.