नाकरोब Vs. जाओसुयाई: ONE Fight Night 32 के मेन इवेंट में जीत के 4 तरीके

Yodlekpet Or Atchariya Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Friday Fights 95 41 scaled

नाकरोब फेयरटेक्स और जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी के बीच ONE Fight Night 32 के मेन इवेंट में होने वाला मुकाबला स्ट्राइकिंग फैंस के लिए किसी बड़े सपने की तरह है।

शनिवार, 7 जून को दो जबरदस्त फ्लाइवेट नॉकआउट आर्टिस्ट एक दूसरे का सामना करेंगे।

पांच रैंक के नाकरोब के पास मौका है कि वो वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए अपनी दावेदारी पेश करें। वहीं 23 वर्षीय जाओसुयाई अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू को यादगार बनाते हुए पांचवीं रैंक हासिल करने की फिराक में होंगे।

इससे पहले कि दोनों धुरंधर रिंग में भिड़ें, आइए ONE Fight Night 32 में इनकी जीत की कुंजी पर एक नजर डालते हैं।

#1 जाओसुयाई की शानदार मूवमेंट

हमेशा पैरों पर हल्के रहने वाले और घातक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से साथ आगे बढ़ने वाले जाओसुयाई का फुटवर्क बहुत ही शानदार है। तेज गति की मूवमेंट और एंगल बनाने की वजह से उन्हें नाकरोब के खिलाफ फायदा मिल सकता है।

कुछ फाइटर्स अपनी मूवमेंट का इस्तेमाल स्ट्राइक्स से बचने के लिए करते हैं तो वहीं जाओसुयाई मूवमेंट के दम पर आक्रामक रवैया अपनाकर अटैक करते हैं।

ताबड़तोड़ स्ट्राइक्स लगाने वाले नाकरोब के खिलाफ वो एक जगह खड़े नहीं रह सकते। ऐसे में उन्हें लगातार मूवमेंट कर अपने विरोधी को छकाना होगा।

#2 नाकरोब की जबरदस्त काउंटर स्ट्राइकिंग

एक तरफ जाओसुयाई काफी खतरनाक हैं, लेकिन उनका डिफेंस कभी-कभी ढीला पड़ जाता है। नाकरोब की बात करें तो वो काउंटर स्ट्राइकिंग में एक्सपर्ट हैं।

Fairtex टीम के प्रतिनिधि अपने विरोधी की आक्रामकता का जवाब काउंटर अटैक से दे सकते हैं।

ONE में पांच हाइलाइट-रील नॉकआउट करने वाले नाकरोब के पास जबरदस्त ताकत है और अगर उन्हें छठा नॉकआउट हासिल करना है तो जाओसुयाई के डिफेंस को भेदना होगा फिर चाहे वो पंच, किक्स या फिर एल्बोज़ से आए।

#3 जाओसुयाई की गति

अपनी शानदार मूवमेंट और जबरदस्त पावर के दम पर ONE में पांच नॉकआउट हासिल करने वाले जाओसुयाई का एक बड़ा हथियार फाइट के दौरान उनकी गति।

थाई स्टार की स्ट्राइकिंग ना सिर्फ उन्हें फैन फेवरेट बल्कि फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक बनाती है, जिनका तोड़ निकालना मुश्किल होता है।

जब उनका सामना नाकरोब से होगा तो वो अपनी बेहतरीन कंडीशनिंग का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अगर उन्हें जल्दी नॉकआउट हासिल नहीं हुआ तो बाद के राउंड में तेज गति से नाकरोब को पस्त करना चाहेंगे।

#4 नाकरोब के बॉडी अटैक

जाओसुयाई के लगातार किए जाने वाले अटैक को रोकने के लिए नाकरोब उनके मिडसेक्शन पर भारी भरकम पंच, बॉडी किक्स और पसलियों पर घुटने से वार कर सकते हैं।

ONE में 12 फाइट्स के दौरान नाकरोब ने विरोधियों के शरीर पर अटैक किए हैं, जिसका उन्हें फायदा भी मिला है। नवंबर 2023 में डेडुआंगलैक वानखोंगोम एमबीके के खिलाफ आई जीत ये साबित करती है कि उनके बॉडी अटैक कितने सटीक होते हैं।

गिने-चुने एथलीट्स ही जाओसुयाई की गति का सामना कर सकते हैं, लेकिन नाकरोब के लगातार वार ONE Fight Night 32 में उनकी जीत का रास्ता साफ कर सकते हैं।

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34