एलमेहदी एल जमारी ने ONE Fight Night 32 में अलिफ से भाई का बदला पूरा करने का वादा किया – ‘ये एक जंग होगी’

Thongpoon PK Saenchai Elmehdi El Jamari ONE Fight Night 30 27 scaled

मोरक्को के नॉकआउट आर्टिस्ट एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी के लिए परिवार की साख दांव पर होगी, जब उनका सामना ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में थाई-मलेशियाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन से होगा।

शनिवार, 7 जून को ये बहुप्रतीक्षित मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

इस मैच को जीतने वाला स्टार डिविजन के मौजूदा चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई का अगला चैलेंजर बन सकता है।

लेकिन उनके लिए बड़े भाई ज़कारिया एल जमारी की पिछले साल अगस्त में ONE Fight Night 24 के दौरान आई नॉकआउट हार प्रेरणा का काम कर रही होगी।

अलिफ के साथ हुई उस फाइट के लिए एलमेहदी रिंगसाइड पर मौजूद थे और उस हार की यादें उनके दिमाग में तरोताजा हैं। उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं फाइट का इंतजार नहीं कर सकता। मैं रिंग में उतरने का इंतजार नहीं पा रहा। ये एक ऐसा बदला होगा, जो हमारी उम्मीदों के स्तर तक पहुंचेगा।”

एल जमारी ने करीब से अपने भाई की फाइट का अध्ययन किया और उन्होंने पता लगा लिया है कि कहां गलती हुई और विरोधी की किन कमियों पर काम किया जाना चाहिए।

अपने भाई से मिले ज्ञान के बाद “द स्नाइपर” इस बार को लेकर आश्वस्त हैं कि उन्हें ONE Fight Night 32 में जीत का ब्लूप्रिंट मिल गया है:

“ज़कारिया ने समझाया कि फाइट के दौरान क्या हुआ था। वो नहीं चाहते कि मैं वही गलतियां करूं जो उन्होंने कीं। उन्होंने मुझे बताया कि अलिफ एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन वो एक महान फाइटर नहीं है। मुझे लगता है ज़कारिया की सबसे बड़ी गलती ये थी कि उन्होंने अपने हाथ नीचे कर दिए।”

एक अनुभवी स्ट्राइकर जिन्होंने खुद को मिडल ईस्ट का उभरता हुआ स्टार बनाने में सालों की मेहनत लगा दी है, एल जमारी को भरोसा है कि जहां उनके भाई की हार हुई, वहां वो जीतेंगे।

अप्रैल में ONE Fight Night 30 के दौरान उन्होंने थाई फैन फेवरेट थोंगपून पीके साइन्चाई को पहले राउंड में ढेर कर दिया था।

एल जमारी को अब 7 जून के मुकाबले को लेकर हाइलाइट-रील नॉकआउट की उम्मीद है:

“ये एक जंग होगी। और ये जंग तीसरे राउंड तक नहीं जाएगी। मैं उन्हें नॉकआउट से फिनिश कर दूंगा।”

एल जमारी ने बदले के प्लान को उजागर किया

एलमेहदी एल जमारी अपने प्रतिद्वंदी अलिफ सोर डेचापैन के खतरनाक स्टाइल को अच्छी तरह से जानते हैं। यकीनन, 21 वर्षीय सनसनी एक घातक फिनिशर हैं, जो लगातार तीन मैचों को जीतने के बाद इस फाइट में उतरेंगे।

लेकिन मोरक्को के स्टार ने अपना होमवर्क अच्छा से किया है और अलिफ के लॉन्ग रेंज शॉट्स को धराशाई करने के लिए गेम प्लान भी बना लिया है:

“अलिफ एक चतुर फाइटर है। वो सिर पर स्ट्राइक्स और नी स्ट्राइक्स पर निर्भर रहते हैं। मैं उनकी किक्स से बचने की कोशिश करूंगा। कहने का मतलब ये है कि वो पास आकर फाइट करने में अच्छे नहीं हैं और लंबी दूरी की स्ट्राइक्स पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते हैं।”

“द स्नाइपर” को अलिफ के खिलाफ लंबाई और रीच का फायदा मिलेगा। ये इसलिए भी अहम है कि उनके प्रतिद्वंदी लॉन्ग रेंज की किक्स, फ्लाइंग नीज़ और दूरी से बॉक्सिंग अटैक में माहिर हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए एल जमारी ने लंबे फाइटर्स से भिड़ने के अपने अनुभव को याद किया है।

उन्होंने बताया:

“मैंने WBC में एक लंबे फाइटर से फाइट की थी, जो अलिफ की तरह थे। मुझे लगता है वो उनसे भी लंबे थे। मेरा इतिहास लंबे फाइटर्स से लड़ने का रहा है। मेरी 120 से ज्यादा एमेच्योर फाइट्स और 28 प्रोफेशनल फाइट्स हैं।

“जब मैं किसी लंबे प्रतिद्वंदी से फाइट करता हूं तो मैं अपने गेम प्लान में हल्के बदलाव कर सकता हूं खासकर अपनी टाइमिंग में, लेकिन मैं ये नहीं कहूंगा कि मैं बड़े बदलाव करता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.