3 शानदार मुकाबले जो ONE Fight Night 38 को यादगार बना सकते हैं

Avazbek Kholmirzaev Robson de Oliveira ONE Friday Fights 107 29 scaled

ONE Championship साल 2025 के आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu के लिए तैयार है। इसका लाइव प्रसारण शनिवार, 6 दिसंबर को किया जाएगा।

मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे अपने खिताब को चार रैंक के कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

वहीं एक नए वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी, जब दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन डिओगो “बेबी शार्क” रीस का सामना जापान के दाइकी योनेकुरा से वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

इसके अतिरिक्तत ब्राजीलियन जिउ-जित्सु दिग्गज मार्सेलो गार्सिया और लाक्लैन जाइल्स की टक्कर एक लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग ड्रीम मैच में होगी।

अन्य मैचों में भी शानदार एक्शन देखने को मिलेगा, आइए ऐसे ही तीन धमाकेदार मैचों पर चर्चा करते हैं।

#1 अलिफ सोर डेचापैन Vs. रमादान ओन्दाश

मलेशियाई-थाई सनसनी अलिफ सोर डेचापैन का सामना लेबनानी स्टार रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश से स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगा, जिसके नतीजा का असर वर्ल्ड टाइटल पर पड़ सकता है।

अलिफ लगातार चार मैचों में जीत के बाद उतरेंगे। बीते जून में एलमेहदी एल जमारी को हराने के बाद उनका मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई के साथ फेसऑफ हुआ था। भले ही ये फाइट अभी नहीं हो रही है, लेकिन इस दौरान अलिफ दूसरे फाइटर्स से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

ओन्दाश प्रमोशन में 4-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ इस इवेंट में उतरेंगे।

Tiger Muay Thai के 19 वर्षीय प्रतिनिधि ने चार्टपयाक सकसाटून को नॉकआउट कर सभी को चौंका दिया था। अब वो उसी घातक स्टाइल को अलिफ के खिलाफ आजमाएंगे। दोनों के लड़ने के तरीके से ये मुकाबला फाइट ऑफ द नाइट साबित हो सकता है।

#2 फेटजीजा Vs. मार्टिना डॉमिन्कज़ैक

ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा की टक्कर WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मार्टिना डॉमिन्कज़ैक से होगी।

फेटजीजा 7-0 के लाजवाब ONE रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी। वो करीब दो साल बाद इस मॉय थाई मैच को जीतकर एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच चाहती हैं।

“द क्वीन” के शानदार फाइटिंग स्टाइल के कारण कोई भी फाइटर उन्हें मात नहीं दे पाई है।

वहीं डॉमिन्कज़ैक की बात करें तो उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर तीन धमाकेदार जीत दर्ज की हैं और अपने डेब्यू मैच में नट जारूनसाक को हराकर 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता था।

दोनों ही फाइटर्स शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना चाहती हैं, लेकिन उनमें से किसी एक का सपना टूटेगा और एक खिताब के लिए आगे बढ़ेगी।

#3 जेरेमी मिआडो Vs. अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव

जब फिलीपीनो फाइटर जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो और उज़्बेक सनसनी अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव की टक्कर होगी तो एक फिनिश आने की काफी हद तक संभावना है।

25 वर्षीय “निंज्या” लगातार पांच मैचों में जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे और उनमें फाइट को स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग दोनों से खत्म करने का दम है।

हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी MMA चैंपियन विली “वाइट लायन” रूयेन को उनके डेब्यू मैच में हराया और करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

वहीं “द जैगुआर” ने अपने प्रमोशनल करियर में बड़े अनुभवी स्टार्स का सामना कर सात शानदार जीत अपने नाम की हैं। उनका अनुभव उज़्बेकिस्तानी फाइटर की कड़ी परीक्षा ले सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48