अलिफ सोर डेचापैन ने वर्ल्ड टाइटल जीत के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की – ‘बेहद सम्मान और गर्व का पल’

Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.

ONE Championship के पहले मलेशियाई वर्ल्ड चैंपियन अलिफ सोर डेचापैन पिछले हफ्ते हासिल की गई ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं और उनके पास सेलिब्रेट करने का एक और मौका है।

नए ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने माता-पिता के साथ मलेशिया के प्रधानमंत्री दातुक सेरी अनवर इब्राहिम से उनके आवास पर मिले।

अलिफ ने शुक्रवार, 24 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में चैंपियन बनकर मलेशियाई खेलों के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

युवा स्टार ने महान फाइटर सैम-ए गैयानघादाओ को The Inner Circle 23 के मेन इवेंट में हुई वर्ल्ड टाइटल फाइट के पांचवें राउंड में 1:09 मिनट पर नॉकआउट किया और साथ ही साथ ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने Sor Dechapan टीम के स्टार की फाइट से पहले देशवासियों से फाइट देखने को अपील की थी, जिसका लाइव प्रसारण live.onefc.com पर किया गया था और गुरुवार को नए चैंपियन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने एक खास पल भी साझा किया और दोनों पुत्रजया स्थित उनके ऑफिस में शैडो बॉक्सिंग करते हुए भी नजर आए।

कुआलालम्पुर निवासी स्टार के नाम करियर में 63-9 का शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हुई इस शानदार मुलाकात के बाद इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ-साथ मैसेज भी लिखा।

अलिफ ने लिखा:

“अल्हम्दुलिल्लाह, आज मुझे पुत्रजया में मलेशिया के प्रधानमंत्री, वाईएबी दातो’ सेरी अनवर इब्राहिम से मिलने का अवसर मिला। ये मेरे लिए बेहद सम्मान और गर्व का पल था। इस मुलाकात ने मुझे और भी प्रेरित किया है कि मैं लगातार फाइट करता रहूं और दुनिया भर में मलेशिया का नाम रोशन करता रहूं।

“मेरे सफर के दौरान दुआ करने और मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। मैं आगे भी अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहूंगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने देश को संदेश दिया

दातुक सेरी अनवर इब्राहिम उन मशहूर हस्तियों में शामिल रहे जिन्होंने अलिफ सोर डेचापैन की ऐतिहासिक जीत और उससे पहले उनके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हौसला बढ़ाया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने मिलने के दौरान भी उतनी ही गर्मजोशी दिखाई और पुत्रजया में ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के साथ हुई मुलाकात की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

अनवर ने लिखा:

“आज मैंने अपने ऑफिस में अलीफ रकीब का स्वागत किया और उन्हें ONE Championship में ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले मलेशियाई बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

“ये सफलता न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंच पर मलेशिया का नाम रोशन करती है, बल्कि ये भी साबित करती है कि हमारे देश के युवाओं में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का मुकाबला करने की क्षमता, अनुशासन और जुझारूपन मौजूद है।”

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट के अंत में मलेशिया के सभी युवाओं को संदेश दिया, जिन्होंने अपने साथ से निकले एक युवा को वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखा।

अनवर के शब्दों से साफ प्रतीत हो रहा था कि ये लम्हा न सिर्फ अलिफ के लिए खास है बल्कि पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है जो जीवन में कुछ कर गुजरने का सपना देखती है।

उन्होंने बताया:

“उम्मीद है कि ये उपलब्धि और ज्यादा युवाओं को अपने सपनों का दृढ़ संकल्प, समर्पण और अटूट मेहनत के साथ पीछा करने की प्रेरणा देगी। बहुत शानदार, अलीफ रकीब। इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे मलेशिया को आप पर गर्व है।”

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas