ONE Friday Fights 151 मेन इवेंट रिजल्ट: उबैद हुसैन ने पानपडेज को शिकस्त देकर अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा
अपराजित इंग्लिश-पाकिस्तानी स्टार उबैद “बैड” हुसैन ने ONE Friday Fights 151 के फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में पानपडेज एनएफ लुकसुआन के वार को तीन राउंड तक झेलते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इस इवेंट का लाइव प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से 24 अप्रैल को किया गया।
दोनों स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर 5-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को साथ लिए छठी जीत की तलाश में उतरे और दोनों ने समय नहीं गंवाया।
मैच की ओपनिंग बैल से पंचों के वार देखने को मिले और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। पानपडेज ने अच्छे शॉट लगाकर बढ़त बनाई।
दूसरे राउंड में भी जोरदार घमासान देखने को मिला और दोनों छाप छोड़ने के लिए पंचों के जबरदस्त वार करते जा रहे थे।
Kiatphontip टीम के 20 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी पर तगड़े पंच लगाए, लेकिन पानपडेज ने एंगल बनाते हुए काउंटर अटैक किए।
जब भी दोनों क्लिंच में आए तो थाई स्टार ने पेट पर घुटने के वार कर ब्रिटिश-पाकिस्तानी फाइटर की एनर्जी को कम करने का प्रयास किया।

तीसरा राउंड पूरी तरह से हुसैन के नाम रहा। दोनों ने रिंग की रस्सियों की तरफ हुक्स से वार किए। लेकिन इंग्लैंड में रहने वाले 24 वर्षीय फाइटर ने अपने विरोधी पर राइट हैंड से वार कर उन्हें नीचे गिरा दिया। पानपडेज ने रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया, लेकिन यहां से उनकी हार लगभग तय हो गई थी।
नतीजतन हुसैन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 150 हो गया है और उन्होंने खुद को छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट के काफी करीब पहुंचा दिया है।
ONE Friday Fights 151 के नतीजे
- उबैद हुसैन ने पानपडेज एनएफ लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके ने चानक्रिट मनोप जिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- लैमसिंग सोर डेचापैन ने फखरिद्दीन हसनोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
- मार्टिन पारा ने पेटमुआंगथाई टीबीएम जिम को दूसरे राउंड में 2:36 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
- निको आइकोनेन ने रुसलान बोकवादज़े को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (MMA – लाइटवेट)
- क्लिनफाका पोर थाईसोंग ने काटी मोर राजाभटकोराट को दूसरे राउंड में 1:29 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
- रिकार्डो सांचेज़ ने रयुकी कावानो को पहले राउंड में 2:34 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
- रोरी टर्नर ने थोआन गुयेन थान को विभाजित निर्णय से हराया (MMA – स्ट्रॉवेट)