वेई रुई ने हिरोकी अकिमोटो पर कठिन डेब्यू जीत के बाद अपने खेल में सुधार का वादा किया

Hiroki Akimoto Wei Rui ONE Fight Night 22 30

पिछले शनिवार, 4 मई को “डीमन ब्लेड” वेई रुई अपने ONE Championship डेब्यू में फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे।

पूर्व K-1 वर्ल्ड चैंपियन ने ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में हुए बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में #1 रैंक के कंटेंडर और पूर्व डिविजनल किंग हिरोकी अकिमोटो को हराकर खुद को वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कर लिया है।

वेई और अकिमोटो ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में तीन करीबी राउंड में संघर्ष किया, लेकिन जब अंतिम घंटी बजी तो जजों ने सर्वसम्मत निर्णय से “डीमन ब्लेड” को जीत से सम्मानित किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने पहले मैच पर विचार करते हुए चीनी सुपरस्टार ने onefc.com को बताया:

“फाइट सचमुच बहुत बढ़िया थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने पहले मुकाबले में गहरी छाप छोड़ी, लेकिन मैं अपनी अगली चुनौतियों में प्रशंसकों की उम्मीदों के अनुसार बेहतर प्रदर्शन के साथ खुद में सुधार करूंगा।

“मुझे पता है कि मैंने मुश्किल से ये परीक्षा पास की है। मैं ONE Championship के रिंग में तालमेल बिठाने की पूरी कोशिश करूंगा। और मुझे लगता है कि अगली बार मैं बेहतर प्रदर्शन करूंगा।

“मैं अब बहुत प्रेरित हूं। मैं ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखूंगा और अगली बार और अधिक प्रयास करूंगा। मैं वापस आऊंगा।”

Hiroki Akimoto Wei Rui ONE Fight Night 22 54

डिविजन के सबसे प्रतिष्ठित स्टार्स में से एक के खिलाफ फाइट से पहले वेई को पता था कि ये आसान नहीं होगा।

लेकिन शुरू से अंत तक के इस करीबी मुकाबले में 32 वर्षीय किकबॉक्सर को लगा कि उन्होंने नौ मिनट की कड़ी मेहनत के बाद जीत हासिल की है:

“निर्णय जजों द्वारा किया जाता है। परिणाम की घोषणा से पहले मुझे 100 प्रतिशत विश्वास नहीं था कि मैं जीतूंगा, लेकिन फिर भी मुझे विश्वास था कि जीत हासिल करने के लिए मेरा प्रदर्शन पर्याप्त था।

“मुझे लगता है कि मैं इस फाइट में हमेशा से मजबूत स्थिति में था और हालांकि मुझे बीच में थोड़ी बहुत कठिनाई हुई, लेकिन वास्तव में मैं उनसे नहीं डरा।”

Hiroki Akimoto Wei Rui ONE Fight Night 22 47

वेई रुई किकबॉक्सिंग बेल्ट के लिए जोनाथन हैगर्टी को चुनौती देने के लिए तैयार हैं

वेई रुई ने खुद को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक बनाने के लिए ONE Championship के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

अपने कठिन पहले मुकाबले को ध्यान में रखते हुए वेई ने पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर डिविजन पर एक गहरी छाप छोड़ी।

अपने जापानी विरोधी से निपटने के तरीके से खुश होकर “डीमन ब्लेड” ने कहा:

“सबसे पहले तो मुझे लगता है कि हिरोकी एक बहुत ही कड़े और मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उनकी किक्स और हमले हमेशा खतरनाक और शक्तिशाली होते हैं। और मेरे पिछले विरोधियों की तुलना में मुझे लगा कि ये कठिन था।

“उन्होंने कई अनोखी चीजें कीं। लेकिन वो वास्तव में फाइट पर हावी नहीं हुए, जैसा कि आपने देखा उनको कठिनाई हो रही थी। वो मेरी गति से नहीं लड़ पा रहे थे और मैं हमेशा अप्रत्याशित रहता हूं। यही मेरी सबसे बड़ी ताकत भी है।”

Hiroki Akimoto Wei Rui ONE Fight Night 22 9

ये देखते हुए कि अकिमोटो शनिवार के मैच में टॉप-5 रैंकिंग्स में पहले स्थान पर थे, वेई अब डिविजनल किंग जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।

ये स्टार दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन के साथ संभावित मैच के बारे में कोई साहसिक भविष्यवाणी नहीं कर रहे, लेकिन वो “द जनरल” के विरुद्ध अपनी तैयारी शुरू करने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं।

वेई ने बताया: 

“मुझे लगता है कि मैं अगला चैलेंजर बनने के योग्य हूं। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि हिरोकी इस डिविजन में चैंपियन हुआ करते थे और मैंने उन्हें हराया है। इसका मतलब है कि मैं निश्चित रूप से बेल्ट के लिए चुनौती दे सकता हूं।

“बेशक, चैंपियन को चुनौती देना आसान बात नहीं है। मुझे लंबे समय तक तैयारी करनी है और मैं इस पर अगले चरण में अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

“मैं एक दीर्घकालिक, व्यवस्थित प्रशिक्षण योजना का पालन करूंगा। मैं इसे विस्तार से नहीं बता सकता, लेकिन मैं खुद को शारीरिक और तकनीकी दोनों तरह से तैयार करूंगा।”

Hiroki Akimoto Wei Rui ONE Fight Night 22 57

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty