जापान में होने वाले ब्लॉकबस्टर ONE 173 के लिए वेई रुई Vs. हिरोकी अकिमोटो II मैच की घोषणा

Hiroki Akimoto Wei Rui ONE Fight Night 22 30

एक धमाकेदार बेंटमवेट किकबॉक्सिंग रीमैच का ऐलान कर दिया गया है। टॉप रैंक के कंटेंडर वेई “डीमन ब्लेड” रुई का सामना #4 रैंक के हिरोकी अकिमोटो से ONE 173: Superbon vs. Noiri में होगा, जिसका लाइव प्रसारण 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से किया जाएगा।

इस बाउट के अलावा शो को चार बेहतरीन ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेंगे और कई सारे बड़े सुपरस्टार्स बहुप्रतीक्षित इवेंट का हिस्सा होंगे।

मई 2024 में हुए ONE Fight Night 22 के करीब डेढ़ साल बाद वेई और अकिमोटो की टक्कर होने जा रही है। उस मुकाबले में पूर्व डिविजनल चैंपियन को वेई के हाथों सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमोशनल डेब्यू मैच में शानदार जीत के बाद चीनी स्टार की विनिंग स्ट्रीक 21 हो चली और वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो गए। फिर उन्होंने मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी को फरवरी 2025 में हुए ONE 171: Qatar में चैलेंज किया, लेकिन करीबी अंतर से हार गए।

अब नए जज्बे के साथ कई बार के पूर्व K-1 चैंपियन वापसी करते हुए दोबारा खिताबी मैच हासिल करने का प्रयास करेंगे और अकिमोटो पर लगातार दूसरी जीत ये काम कर सकती है।

वहीं अकिमोटो का प्लान खुद को आगे बढ़ाने का है। जापानी अनुभव स्टार अपने चीनी प्रतिद्वंदी से हिसाब बराबर करते हुए डिविजन में फिर से अपनी धाक जमाना चाहेंगे, जिस पर कभी वो राज किया करते थे।

जापानी स्टार ने ONE में लगातार पांच जीत हासिल कीं, जिसमें 2022 में हुए ONE X में कैपिटन पेटयिंडी को हराकर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब नाम करना भी शामिल है। लेकिन उन्हें उसी साल अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में पेटटानोंग पेटफर्गस के हाथों बेल्ट गंवानी पड़ी।

वेई के खिलाफ हार के बाद अकिमोटो को पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि से भी हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, उन्होंने जापान में हुए ONE 172 में पूर्व बेंटमटवेट MMA चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को परास्त किया जीत की लय पाई।

अब जोश से भरपूर अकिमोटो वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए अपने घरेलू मैदान पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

इस बार उनकी कोशिश अपने हार के हिसाब को अपने देश के फैंस के सामने बराबर करने की है। अगर उन्हें जीत मिली तो खिताबी मैच का रास्ता काफी हद तक साफ हो जाएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty