जोनाथन हैगर्टी ONE SAMURAI 4 में हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करेंगे

Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo

ONE Championship ने ONE SAMURAI 4 के लिए एक ब्लॉकबस्टर मैच की घोषणा कर दी है, जहां जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ डिफेंड करते दिखेंगे।

ये दो वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर्स शनिवार, 17 अक्टूबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में नजर आएंगे।

हैगर्टी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है। लंदन निवासी एथलीट, जो Team Underground और Knowlesy Academy में ट्रेनिंग करते हैं, के नाम 24-5 का करियर रिकॉर्ड और 10-3 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है।

वो ONE के बैनर तले किकबॉक्सिंग मैचों में अभी तक अपराजित हैं। पूर्व ONE फ्लाइवेट और बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने नवंबर 2023 में तीसरी बेल्ट पर कब्जा किया था।

29 वर्षीय सुपरस्टार ने तब के ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को हराकर दूसरे राउंड में नॉकआउट कर दो खेलों का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया था।

तभी से ये खिताब उन्हीं के पास है। “द जनरल” ने 2025 में वेई रुई को हराकर पहली बार बेल्ट का बचाव किया तो उसके बाद ONE SAMURAI 1 जापानी दिग्गज युकी योज़ा को हराकर लगातार दूसरी बार बेल्ट को डिफेंड किया।

उनके सामने खड़े शख्स बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के सबसे घातक फाइटर्स में से एक हैं।

33 वर्षीय अकिमोटो एक पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनके नाम 29-4 का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड है और प्रमोशन में नौ जीत दर्ज की हैं।

उन्होंने प्रमोशन में अपने शुरुआती छह मैचों में से पांच को जीतकर 2022 में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। उसके अगले मैच में उन्हें खिताब गंवाना पड़ा, लेकिन 2025 उनके लिए वापसी का साल रहा।

उन्होंने पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और वेई को हराकर लय बनाई। पिछले मैच में उन्होंने हमवतन स्ट्राइकर टाइमू हिसाई को मात देकर खिताब मैच हासिल किया।

अब हैगर्टी का अपराजित किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड एक पूर्व चैंपियन के खिलाफ दांव पर लगा है, जो कि खिताब वापस आने के लिए बेताब हैं। ऐसे में ये एक जबरदस्त स्ट्राइकिंग मैच होने वाला है।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31