हिरोकी अकिमोटो Vs. टाइमू हिसाई मैच ONE SAMURAI 1 में शामिल, पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Hiroki Akimoto and Taimu Hisai scaled

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो का सामना 20 वर्षीय टाइमू हिसाई से बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा और इसी के साथ बुधवार, 29 अप्रैल को होने वाला ONE SAMURAI 1 का फाइट कार्ड भी पूरा हो गया।

इस धमाकेदार इवेंट का लाइव प्रसारण टोक्यो के एरियाके एरीना से किया जाएगा।

अकिमोटो 28-4 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 8-4 के प्रमोशनल आंकड़े के साथ अपने घरेलू मैदान पर उतरेंगे।

Power of Dream टीम के स्ट्राइकर ने 2019 में अपना ONE डेब्यू किया और पहले सात में से छह मैचों में शानदार जीत हासिल करते हुए डिविजन में अपना डंका बजाया।

उनके करियर का सबसे बड़ा पल 2022 में हुए ONE X में आया, जब उन्होंने तब के ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी को हराकर खिताब जीता और जापान के पहले ONE किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

हालांकि, टाइटल ज्यादा दिन उनके पास नहीं रहा और उन्हें करीबी मैच में पेटटानोंग पेटफर्गस से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आई दो अन्य जीतों ने लय बिगाड़ी।

मगर अकिमोटो ने 2025 में पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर वेई रुई पर जीत हासिल की।

अब वो लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद एरियाके एरीना में घरेलू फैंस के सामने जीत की स्ट्रीक में बढ़ोतरी करना चाहेंगे।

अब उनका सामना 20 वर्षीय स्टार से होगा, जो कि ग्लोबल स्टेज पर अपने दूसरे मैच में दस्तक देंगे।

Team Taimu में ट्रेनिंग करने वाले हिसाई 20-6 का रिकॉर्ड रखते हैं और उन्होंने पिछले मैच में झांग जिंताओ को पराजित किया था। अब वो एक पूर्व डिविजनल चैंपियन को हराकर डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

ONE SAMURAI 1 का पूरा बाउट कार्ड

  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. टकेरु सेगावा (ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • युया वाकामत्सु vs. अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव (ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • नडाका vs. सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट (ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • जोनाथन हैगर्टी vs. युकी योज़ा (ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • मरात ग्रिगोरियन vs. काइटो (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • अयाका मियूरा vs. चिहीरो सवाडा (MMA – एटमवेट)
  • हिरोकी अकिमोटो vs. टाइमू हिसाई (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • हिरोमी वजीमा vs. रिकार्डो ब्रावो (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • इत्सुकी हिराटा vs. ऋतु फोगाट (MMA – एटमवेट)
  • तत्सुमित्सु वाडा vs. सीचीरो इटो (MMA – फ्लाइवेट)
  • कीटो यामाकीटा vs. रयोहेई कुरोसावा (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • शिमोन योशीनारी vs. जोहान गज़ाली (Muay Thai – फ्लाइवेट)
  • टोमा कुरोदा vs. टोकी टमारु (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • ह्यू vs. टाइकी नाईटो (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • कनाटा नगाई vs. अटसुबो काम्बे (MMA – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19