ONE Friday Fights 69 में दमदार नॉकआउट कर अनाने और सोई लिन ऊ ने छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट जीते

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Nabil Anane ONE Friday Fights 69 34

ONE Friday Fights 69 में MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का शानदार एक्शन देखने को मिला, जब शुक्रवार, 5 जुलाई को ONE की लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हुई।

इस इवेंट में कई सारे हाइलाइट-रील नॉकआउट के साथ-साथ बहुत ही दमदार 12 मुकाबले देखने को मिले।

आइए जानते हैं कि एशियाई प्राइमटाइम पर हुए इवेंट में क्या-क्या हुआ।

अनाने ने कुलबडम को हराकर 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट जीता

नबील अनाने जब बेंटमवेट डिविजन में आए तो उन्हें ताकतवर होने की जरूरत थी और कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई के खिलाफ ऐसा ही किया।

पहले राउंड के एक्शन के बाद अनाने ने थाई स्टार पर दबाव बढ़ाया और नीज़ के दम पर एक नॉकडाउन अर्जित किया। उन्होंने दबाव बढ़ाते हुए सिर पर नी से वार कर 2:54 मिनट पर मैट पर गिरा दिया और फाइट खत्म हो गई।

इस नॉकआउट जीत ने अनाने के करियर रिकॉर्ड को 36-5-1 और ONE रिकॉर्ड को 3-1 कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

नोंटाचाई ने मालाटेस्टा को हराकर डेब्यू फाइट जीती

Nontachai Jitmuangnon Alessio Malatesta ONE Friday Fights 69 21

नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने ONE Championship डेब्यू कर रहे अलेसियो मालाटेस्टा को 150-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हराकर शानदार अंदाज में प्रमोशन में कदम रखा।

थाई स्टार ने पहले ही राउड में स्ट्रेट राइट जड़कर मैच का पहला और इकलौता नॉकडाउन किया। दूसरे राउंड में मालाटेस्टा ने वार किए, लेकिन आक्रामक होने की वजह से उन्हें पलटवार झेलने पड़े। तीसरे राउंड में भी ऐसा ही हुआ।

शुरुआत में आए नॉकडाउन की वजह से Jitmuangnon टीम के स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका रिकॉर्ड 48-10 हो गया।

बुआखियाओ को हराकर रैकसियाम की निर्णय से जीत

बुआखियाओ पोर पाओइन ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में रैकसियाम सोर बूनमीरिट को करीबी मैच में हराया।

रैकसियाम ने पहले राउंड में जैब का सहारा लिया, लेकिन थाई स्टार पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे, जो कि लेफ्ट हुक-राइट लो किक कॉम्बिमेशन का लगातार इस्तेमाल कर रहे थे। बुआखियाओ ने दूसरे राउंड में आक्रामकता बढ़ाई, जिसका उन्हें फायदा मिला।

उन्होंने तीसरे राउंड में जम्पिंग नी का सहारा लिया। अंत में बुआखियाओ की आक्रामकता और विरोधी को पहुंचाई क्षति काम आई और उनका रिकॉर्ड 78-22-1 हो गया।

पेटसनसुक को हराकर माइसंगकुम का ONE रिकॉर्ड 6-0 हुआ

माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग का ONE Championship में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है, जब उनका सामना 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पेटसनसुक चोटबांगसाइन से हुआ।

दोनों स्ट्राइकर्स ने अटैक के साथ शुरुआत की, लेकिन माइसंगकुम ने पेटसनसुक को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने 1:53 मिनट पर अपने विरोधी को लेफ्ट हुक जड़कर ढेर कर दिया।

इस नॉकआउट जीत ने 23 वर्षीय स्टार के ONE रिकॉर्ड को 6-0 और करियर रिकॉर्ड को 52-17 कर दिया है।

संडे ने छुसप को दूसरे राउंड में TKO से पराजित किया

संडे बूमदेक्सेन ने 118-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में शानदार पंचिंग कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर छुसप सोर सलाचीप को ढेर कर दिया।

पहले राउंड के बाद संडे ने तेजी दिखाई। उन्होंने पहले दो बॉडी शॉट्स, लेफ्ट हुक और फिर राइट और फिर लेफ्ट हुक्स के दम पर विरोधी को दो बार नॉकडाउन किया।

Sor Salacheep टीम के स्टार ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और संडे ने एक बार फिर लेफ्ट हुक जड़कर फाइट को 1:01 मिनट पर जीता। इससे उनका रिकॉर्ड 68-16-2 हो गया।

मुंगकोर्न ने काएनलैक को निर्णय से हराने में सफलता पाई

Mungkorn Boomdeksean Kaenlek Sor Chokmeechai ONE Friday Fights 69 23

मुंगकोर्न बूमदेक्सेन और काएनलैक सोर चोकमिचाई के बीच हुए 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में तीन राउंड तक एक्शन की कोई कमी नहीं थी।

मुंगकोर्न को पहले राउंड में लो किक्स और भारी-भरकम बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से फायदा हुआ। दूसरे राउंड में भी उन्होंने यही राह चुकी। लेकिन काएनलैक भी लय पाने में कामयाब रहे। काएनलैक ने अंत के दो राउंड्स में पंचों, नीज़, एल्बोज़ और क्लिंच का शानदार इस्तेमाल किया।

हालांकि, मुंगकोर्न को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका रिकॉर्ड 54-12 हो गया।

सोई ने पोंगसिरी को चौंकाकर कॉन्ट्रैक्ट जीता

जब सोई लिन ऊ का सामना पोंगसिरी पीके साइन्चाई से 149.2-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हुआ तो जजों की जरूरत नहीं पड़ी।

शुरुआत में पोंगसिरी को अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन सोई लिन ऊ दूसरे राउंड में अच्छे प्लान के साथ आए और 29 सेकंड पर एक अपरकट जड़कर नॉकआउट अर्जित करते हुए लगातार तीसरा नॉकडाउन अपने नाम किया।

म्यांमार के स्टार ने दिखाया कि वो किस काबिल हैं और उन्हें एक लाख यूएस डॉलर्स के कॉन्ट्रैक्ट से नवाजा गया। इस जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 74-3-52 हो गया।

ओसमानोव ने मियाओ को हराकर अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा

Elbrus Osmanov Miao Aoqi ONE Friday Fights 69 32

एल्ब्रस ओसमानोव और मियाओ एओकी ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जीत ओसमानोव के हाथ लगी।

उभरते हुए रूसी स्टार ने पहले राउंड का खात्मा लिवर पर लेफ्ट के बाद नी अटैक और स्पिनिंग हाई किक से किया। दूसरे राउंड में उन्होंने लेफ्ट पंच, घातक नीज़ और लेफ्ट हाई किक लगाई।

आखिरी राउंड में दोनों तरफ से शानदार किक्स और पंच देखने को मिले। अंत में जजों ने 23 वर्षीय स्टार के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाकर उन्हें विजता बनाया। जीत ने उनके प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 11-0 और ONE रिकॉर्ड को 5-0 कर दिया।

ओटा ने बीएम को राइट हैंड जड़कर फिनिश किया

इक्को ओटा ने बीएम फेयरटेक्स के अटैक को सहा और फिर वापसी करते हुए एक दमदार फिनिश हासिल किया। 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में बीएम ने जापानी एथलीट की बॉडी और हाथ पर लेफ्ट किक्स लगाईं।

दूसरे राउंड में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन ओटा ने एक घातक जैब-क्रॉस जड़कर बीएम को नॉकडाउन कर दिया।

Fairtex टीम के स्टार ने खड़े होने की कोशिश की, मगर वो ऐसा करने में नाकाम रहे। इसकी वजह से ओटा ने ONE में पहली जीत हासिल करते हुए रिकॉर्ड को 20-8-2 किया।

खोलमिर्ज़ाएव ने कारा-ऊल को हराकर लगातार तीसरी फाइट जीती

अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव ने एक बार फिर लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया, जब उन्होंने 125.6-पाउंड कैचवेट MMA मुकाबले में चांगी कारा-ऊल को हराकर स्टॉपेज से लगातार तीसरी जीत हासिल की।

खोलमिर्ज़ाएव ने शुरुआत में आत्मविश्वास से भरे स्पिनिंग किक अटैक किए। कारा-ऊल मैच को ग्राउंड पर लेकर गए, लेकिन वो इसके लिए तैयार थे।

उज्बेकिस्तानी फाइटर ने मौका पाकर पहले राउंड में 3:39 मिनट पर आर्मबार लगाकर विरोधी को टैप करने पर मजबूर कर दिया। इस जीत ने उनका करियर रिकॉर्ड 9-1 और ONE रिकॉर्ड 3-0 कर दिया।

मसामी को हराकर जीत की पटरी पर लौटीं हैनसेन

Celest Hansen Masami ONE Friday Fights 69 1

सेलेस्ट हैनसेन ने एटमवेट मॉय थाई फाइट में काउंटर अटैक का इस्तेमाल कर मसामी पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

दोनों ने मैच की घंटी बजते ही वार शुरु कर दिए और मसामी ने पहले राउंड में लेफ्ट हुक का शानदार इस्तेमाल किया। जापानी फाइटर का दबाव दूसरे राउंड में जारी रहा, लेकिन हैनसेन ने क्लिंच वर्क और तेज-तर्रार एल्बोज़ का इस्तेमाल किया।

आखिरी राउंड में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने एल्बोज़ और पंचों का इस्तेमाल कर जजों को प्रभावित किया और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीतीं। ये उनके करियर की 38वीं जीत रही।

जन ही पर भारी पड़े एओयागी

काटसुआकी “ब्लास्ट” एओयागी ने जंग जन ही को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मात दी। फेदरवेट MMA फाइट में एक दूसरे को परखने के बाद एओयागी ने स्ट्रेट राइट हैंड से अपने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी को गिरा दिया।

जंग ही जल्दी रिकवर हुए, लेकिन उन्होंने खुद को फिर कैनवास पर पाया। Wang Ho टीम के स्टार ने हिम्मत दिखाई, लेकिन उन्हें तीसरी बार नीचे जाना पड़ा।

“ब्लास्ट” ने ग्राउंड-एंड-पाउंड के सहारे 4:47 मिनट पर मैच अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड को 6-2 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty