ONE Friday Fights 147 और Superfan Fights – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship की थाईलैंड में एक धमाकेदार डबलहेडर इवेंट के साथ वापसी हो रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शुक्रवार, 20 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 147 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसमें फैंस को ढेर सारे मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैच देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट में दो धुरंधर मॉय थाई स्टार्स टक्कर लेते दिखेंगे। महान स्ट्राइकर नोंग-ओ हामा अपराजित रूसी स्ट्राइकिंग सनसनी असादुला इमानगज़ालिएव के खिलाफ वेकेंट (रिक्त) बेल्ट जीतने उतरेंगे।
इससे पहले ONE Inner Circle Superfan Club Fights में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने अपनी बेल्ट को खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ बचाने उतरेंगे।
इसके अलावा डबलहेडर इवेंट में मॉय थाई दिग्गज सेकसन ओर क्वानमुआंग, खतरनाक बेंटमवेट स्टार पाकोर्न, थाई स्टार जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी आदि की वापसी दिखेगी।
आप ONE Friday Fights 147 और Superfan Fights के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
Take ONE Championship wherever you go! Sign up now to gain access to latest news, unlock special offers and get first access to the best seats to our live events.
By submitting this form, you are agreeing to our collection, use and disclosure of your information under our Privacy Policy. You may unsubscribe from these communications at any time.