5 बड़ी बातें जो हमें ONE 171: Qatar से पता चलीं

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 171 91

ONE Championship की 20 फरवरी को मिडल ईस्ट में एक्शन से भरपूर धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी हुई।

लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ONE 171: Qatar का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हाइलाइट-रील फिनिश और तीन बेहद करीबी मैच देखने को मिले।

आइए जानते हैं कि ONE 171 में क्या-क्या खास हुआ।

#1 जोशुआ ने खुद को फिलीपींस के सबसे महान MMA फाइटर के रूप में स्थापित किया

ये जोशुआ पैचीओ और फिलीपींस MMA के लिए बहुत ही यादगार लम्हा है।

करीब एक साल पहले ONE 166: Qatar में जैरेड ब्रूक्स द्वारा पैचीओ को अनजाने में सिर के बल गिरा दिया गया। भले ही फिलीपीनो स्टार को डिसक्वालीफिकेशन के जरिए ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मिला, लेकिन वो गर्दन की चोट की वजह से बाहर हो गए।

इसके अलावा “द पैशन” को ACL (घुटने की चोट) से भी जूझना पड़ा।

फिलीपीनो स्टार ने गुरुवार को वापसी की और अपनी ताकत का नमूना पेश किया।

अपने विरोधी के हाथों पहले राउंड में पिछड़ने के बाद उन्होंने पासा पलटा और ब्रूक्स पर दबाव बनाया। Lions Nation MMA टीम के स्टार ने टॉप कंट्रोल हासिल किया और स्ट्राइक्स बरसानी शुरु कर दीं। इस तरह उन्होंने स्टॉपेज से जीत हासिल कर अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

लाजवाब प्रदर्शन की वजह से 29 वर्षीय स्टार अपने करियर के शिखर पर पहुंच गए हैं। सात बार के स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन के रूप में उन्होंने खुद को फिलीपीनो MMA का सबसे बड़ा सुपरस्टार भी बना लिया है।

#2 जोनाथन हैगर्टी ने आलोचकों को चुप किया

पिछले साल सितंबर में सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल गंवाने के बाद काफी सारे आलोचकों का मानना था कि जोनाथन हैगर्टी टॉप रैंक के कंटेंडर “डीमन ब्लेड” वेई रुई के खिलाफ अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव नहीं कर पाएंगे।

लेकिन लंदन निवासी एथलीट ने गुरुवार को चीनी सुपरस्टार के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन से विरोधियों को चुप किया। उन्होंने खिताबी मैच में तकनीक का बेजोड़ नमूना पेश किया और स्कोरकार्ड्स में खुद को आगे करते हुए जीत हासिल की।

लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे, एक चैंपियन अपना काम अच्छे से करना जानता है।

#3 शामिल एर्दोगन वर्ल्ड टाइटल के लिए हैं तैयार

अपराजित मिडलवेट कंटेंडर शामिल एर्दोगन ने “द बर्मीज़ पाइथन” आंग ला न संग को ढेर करने में सिर्फ 28 सेकंड का समय लिया।

म्यांमार के दिग्गज ने शुरुआत में दबाव बनाया, लेकिन एर्दोगन ने अपने विरोधी को अच्छे से पढ़ा और अपने चंगुल में फंसाना शुरु किया। आंग ला न संग जैसे ही अपनी दाईं तरफ झुके, वैसे ही 34 वर्षीय स्टार ने एक जबरदस्त लेफ्ट किक से उनका काम तमाम कर दिया।

एर्दोगन ने पिछले छह महीने के भीतर “द बर्मीज़ पाइथन” पर दूसरी जीत हासिल की और उन्होंने साबित कर दिया है कि वो अब अगली चुनौती के लिए तैयार हैं।

अपनी ऑलराउंड स्किल्स और 11-0 के शानदार रिकॉर्ड के बाद टर्किश स्टार ने खुद को एनातोली मालिकिन के ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए अपना नाम आगे कर दिया है।

#4 रॉबर्टो सोल्डिच उम्मीदों पर खरे उतरे

एक घातक पंच की मदद से रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच ने ग्लोबल स्टेज पर दस्तक दी।

वेल्टरवेट MMA मुकाबले में दागी अर्सलानअलीएव ने तेज गति के साथ शुरुआत की, मगर क्रोएशियाई स्टार ने धैर्य बनाकर रखा। सोल्डिच ने मौका मिलते ही प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट हुक दे मारा।

ये पंच इतना घातक था कि अर्सलानअलीएव हवा में ही बेसुध हो गए और मुंह के बल जा गिरे। ये उनके करियर में पहली बार था, जब वो नॉकआउट हुए।

फैंस लंबे समय से “रोबोकॉप” के इसी रूप का इंतजार कर रहे थे और उन्होंने एक स्ट्राइक के दम पर अपने रूप को उजागर भी कर दिया। अब उनकी जीत से डिविजन को एक कड़ा संदेश मिल गया होगा।

#5 MMA दिग्गजों की विदाई

दो महान MMA दिग्गजों ने लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में अपने करियर पर विराम लगाया। भले ही उनके मैचों के परिणाण अलग-अलग रहे, लेकिन दोनों की खेल में कामयाबी सराहनीय रही है।

11 बार के पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी केविन बेलिंगोन को विभाजित निर्णय से हराया। ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने जीत के बाद फैंस का धन्यवाद किया।

उसके बाद पहले 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन को #4 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल गासानोव के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली और उसके बाद वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट ने अपने ग्लव्स निकालकर सर्कल के बीच में रखे, जो कि रिटायरमेंट का संकेत था।

इन दोनों दिग्गजों को हमारी तरफ के जीवन के अगले पड़ाव की ढेर सारी शुभकामनाएं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty