मार्टिन गुयेन ने ONE Fight Night 14: Stamp Vs. Ham के कुछ बड़े मुकाबलों पर अपनी राय दी

Martin Nguyen Leonardo Casotti ONE Fight Night 7 1920X1280 20

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन भी अब उन ONE Championship सुपरस्टार्स में शामिल हो गए हैं, जो ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham को देखने के लिए उत्साहित हैं।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन शनिवार, 30 सितंबर को होने वाले इवेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन कुछ मुकाबलों ने उनका विशेष रूप से ध्यान खींचा है।

3 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स के अलावा भी कार्ड में टॉप कंटेंडर्स शामिल हैं। “द सीटू-एशियन” ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले अपने सबसे पसंदीदा मुकाबलों पर राय दी है।

स्टैम्प फेयरटेक्स vs. हैम सिओ ही

मेन इवेंट में ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टैम्प फेयरटेक्स और हैम सिओ ही आमने-सामने आएंगी क्योंकि डिविजन की मौजूदा चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली काफी समय से ब्रेक पर चल रही हैं।

गुयेन, ली का सम्मान करते हैं और उन्हें वापसी करते जरूर देखना चाहेंगे, लेकिन वो उनके निजी फैसलों का सम्मान भी करते हैं।

उन्होंने onefc.com से कहा:

“मुझे एंजेला और उनका स्टाइल पसंद है और उन्होंने यहां वर्चस्व कायम किया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि वो इस कार्ड को हेडलाइन नहीं कर रहीं।

“मैं जानता हूं कि उनका परिवार किस स्थिति से गुजर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो रिटायरमेंट नहीं लेंगी क्योंकि वो प्रोमोशन की बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं। मगर मैं उनके रिटायर होने के फैसले का भी सम्मान करूंगा।”

फिलहाल गुयेन अंतरिम वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टैम्प और हैम की भिड़ंत को देखने के लिए उत्साहित हैं, जो इस समय रैंकिंग्स में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

दोनों एथलीट्स शानदार लय में हैं और “द सीटू-एशियन” जानते हैं कि किसी के लिए भी जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। इसके बावजूद वो Fairtex स्टार की जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“स्टैम्प और हैम, दोनों ताकतवर फाइटर्स हैं और एक-दूसरे के लिए कठिन प्रतिद्वंदी साबित होंगी। इसलिए मैं इस मैच में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद कर रहा हूं।

“मुझे स्टैम्प पसंद हैं और मैं उन्हीं का साथ देने वाला हूं, लेकिन हैम की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।”

स्मिला संडेल vs. एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़

इवेंट में मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई क्वीन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ एक डिविजन ऊपर आकर स्मिला “द हरिकेन” संडेल को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं।

हालांकि रोड्रीगेज़ बॉडी साइज़ के मामले में अपनी प्रतिद्वंदी से कमजोर होंगी, लेकिन गुयेन अभी तक उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं जिनमें उनकी मार्च में आई जेनेट टॉड के खिलाफ जीत भी शामिल रही। गुयेन मानते हैं कि वो स्वीडन की युवा स्टार को कठिन चुनौती देने वाली हैं।

उन्होंने कहा:

“एलिसिया को हराना आसान नहीं है। उन्होंने स्टैम्प को हराया, जेनेट टॉड की चुनौती को पार किया। टॉड, जिन्हें मैं रोस्टर की सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक मानता था।

“मगर इस उम्र स्मिला के पास इतनी पावर और रीच (पहुंच) होना उन्हें एक अलग लेवल की एथलीट साबित करता है।”

“द सीटू-एशियन” के लिए इस मैच की भविष्यवाणी करना कठिन है। वो केवल इस 2 वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत का आनंद लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं किसे जीतते देखना चाहता हूं? मैं नहीं जानता। वो दोनों बहुत अच्छी फाइटर्स हैं और किसी को भी जीत मिल सकती है। ये एक धमाकेदार मुकाबला रहेगा।”

एडुअर्ड फोलायंग vs. अमीर खान II

गुयेन की नजर अपने पुराने प्रतिद्वंदियों एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और अमीर खान के लाइटवेट MMA रीमैच पर भी होगी।

पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फोलायंग ने 5 साल पहले खान के खिलाफ अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था, लेकिन वो उसके बाद केवल एक MMA फाइट जीत पाए हैं। अपनी किस्मत बदलने के लिए 39 वर्षीय दिग्गज ने Team Lakay छोड़कर अपने जिम Lion’s Nation MMA की शुरुआत की थी।

“द सीटू-एशियन” देखने को उत्साहित हैं कि क्या फिलीपीनो सुपरस्टार इस बार बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे:

“फोलायंग एक दिलचस्प फाइटर हैं, लेकिन मैं देखना चाहूंगा कि Team Lakay को छोड़ने के बाद उन्होंने अपने गेम में क्या बदलाव किए हैं। वो बदल चुके हैं या अब भी पहले जैसी शेप में हैं? हम नहीं जानते। इसलिए ये उनके लिए परीक्षा रहने वाली है।

“अगर उन्होंने मुझे बताया होता कि वो ट्रेनिंग के लिए अमेरिका गए थे और अपने रेसलिंग गेम को बेहतर बनाना चाहते हैं। तब मेरी प्रतिक्रिया होती, ‘वो वाकई में एक अलग फाइटर बनने वाले हैं।’ लेकिन उन्होंने अपने जिम का अनावरण किया, जहां उनके साथ पुरानी टीम के मेंबर्स होंगे।

“क्या उनकी ट्रेनिंग पहले जैसी रहने वाली है? क्या वो इस बार अलग तरह से ट्रेनिंग करेंगे? क्या वो उसी काम को करना चाहेंगे, जिन्हें करने की उन्हें आदत है लेकिन एक अलग वातावरण में? अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।”

दूसरी ओर, चोट से वापसी कर रहे खान डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। वो किस्मत अच्छी होने पर किसी भी फाइटर के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

गुयेन एक तरफ चाहते हैं कि फोलायंग अच्छी लय प्राप्त करें, लेकिन उनके लिए सिंगापुर के नॉकआउट आर्टिस्ट को हराना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा:

“मैं फोलायंग को जीतते देखना चाहता हूं। मैं उनके अच्छे की कामना कर रहा हूं।

“अमीर को हराना उनके लिए काफी कठिन रहने वाला है। उनकी स्किल्स शानदार हैं, उनके पास नॉकआउट पावर के अलावा खतरनाक नी और एल्बो स्ट्राइक्स भी हैं।

“ये अच्छी फाइट रहेगी और इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अब देखते हैं कि क्या होता है। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट को जीत मिलेगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4