स्टैम्प The Inner Circle 20 के मॉय थाई मैच में सिंथिया फ्लोरेस के खिलाफ वापसी को लेकर उत्साहित – ‘शानदार महसूस हो रहा है’

Stamp Fairtex makes her way to the ring against Ham Seo Hee

स्टैम्प फेयरटेक्स को मॉय थाई में फाइट किए गए छह साल बीत गए हैं, लेकिन उनका इस खेल के प्रति प्यार कभी कम नहीं हुआ।

मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA की पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन वापसी करते हुए शुक्रवार, 26 जून को The Inner Circle 20 में मैक्सिको की स्ट्राइकर सिंथिया फ्लोरेस के खिलाफ वापसी करेंगी। इस मैच का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com पर किया जाएगा।

थाई मेगास्टार ने पिछले साल चोट और लंबी रिकवरी के बाद ONE 173 में “क्रशर क्वीन” काना के खिलाफ वापसी की। भले उन्हें मनचाहा नतीजा नहीं मिल पाया, लेकिन स्टैम्प को अंदाजा हो गया कि उनका शरीर किस तरह से रिएक्ट कर रहा है।

हार का मातम मनाने की बजाय Fairtex Training Center की एथलीट ने इसे वापसी की दिशा में एक अहम कदम बताया।

उन्होंने कहा:

“अगर आप ये पूछ रहे हैं कि क्या काना के खिलाफ मेरी पिछली फाइट ने लंबे समय बाद मुकाबले में लौटने की झिझक और जंग को दूर करने में मदद की, तो हां, बिल्कुल की। वास्तव में काफी हद तक की।

“उस मुकाबले ने मुझे साफ तौर पर दिखाया कि मेरी कार्डियो क्षमता किस स्तर पर है और इसने मुझे ये समझने में भी मदद की कि आने वाली फाइट के लिए मुझे किस तरह तैयारी करनी चाहिए।”

स्टैम्प की टाइमिंग और तकनीक में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है, लेकिन मुकाबले की गति ने उनके खिलाफ की कमियों को उजागर किया, जिस पर अभी काफी काम करने की जरूरत है।

सभी फाइटर्स लंबे समय तक रिंग से दूर रहकर वापसी करने के बाद अलग-अलग अनुभव करते हैं। तीन खेलों की चैंपियन के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनका स्टैमिना रही।

उन्होंने समझाया:

“सच कहूं तो जब आप लंबे समय तक रिंग से दूर रहते हैं तो वापसी के समय हर फाइटर की प्रतिक्रिया अलग होती है। कुछ खुद को सुस्त महसूस करते हैं, कुछ की रफ्तार कम हो जाती है, जबकि कुछ को लगता है कि उनकी कार्डियो क्षमता पहले जैसी नहीं रही।

“मेरे मामले में सबसे बड़ा असर निश्चित रूप से कार्डियो पर पड़ा था।”

उस अनुभव ने फ्लोरेस के खिलाफ मैच के लिए स्टैम्प को तैयारी में मदद की है।

दो महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें रनिंग और कंडीशनिंग में फर्क साफ नजर आने लगा है। इसके अतिरिक्त मॉय थाई में वापसी से उन्हें एक तरह का इमोशनल सपोर्ट मिला है, जो किकबॉक्सिंग मुहैया नहीं करवा सकता।

उन्होंने बताया:

“छह साल बाद मॉय थाई मुकाबला स्वीकार कर शानदार महसूस हो रहा है। ऐसा लगता है कि मैं आखिरकार अपनी जड़ों की ओर लौट रही हूं, उस खेल में वापसी कर रही हूं जिसमें मैं बचपन से प्रतिस्पर्धा करती आई हूं।

“ये अहसास बहुत अच्छा है और सच कहूं तो मॉय थाई में मुकाबला करना मुझे किकबॉक्सिंग की तुलना में कहीं ज्यादा आत्मविश्वास देता है।”

स्टैम्प ने फ्लोरेस की तारीफ कर अपना लक्ष्य जाहिर किया

भले ही स्टैम्प फेयरटेक्स उस खेल में वापसी कर रही है, जिसकी ट्रेनिंग को दो दशकों से ज्यादा से कर रही हैं, फिर भी The Inner Circle 20 में सिंथिया फ्लोरेस के खिलाफ वापसी किसी भी तरह आसान नहीं होगी।

मैक्सिकन स्टार तीन राउंड की फाइट में आक्रामकता लेकर आएंगी। वो लगातार अपने पंचों से वार करती हैं और उनके ओवरहैंड राइट में काफी ताकत है।

स्टैम्प ने बताया:

“सिंथिया एक बेहद मजबूत फाइटर हैं और उनके पास काफी विविध स्किल सेट है। लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत उनके दमदार हाथ हैं। उनका ओवरहैंड पंच बहुत खतरनाक है। अगर आप एक पल के लिए भी अपने डिफेंस में चूक करते हैं तो वो तुरंत उसका फायदा उठा सकती हैं।

“उनका फाइटिंग स्टाइल लगातार आगे बढ़कर दबाव बनाने वाली है। वो बिना रुके अपनी प्रतिद्वंदी पर हमला करती रहती हैं और लगातार दबाव बनाए रखती हैं।”

फ्लोरेस को ONE Championship में अपने दो शुरुआती मैचों में हार मिली है, लेकिन वो जीत के इरादे से उतरेंगी।

स्टैम्प का मानना है कि जीत की ये भूख उन्हें बहुत खतरनाक बनाती है। अगर स्टैम्प को जीत मिली तो 2020 के बाद ये उनकी इस खेल में पहली जीत होगी। 28 वर्षीय मेगास्टार ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य MMA में वापसी करते हुए ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतना है।

उन्होंने कहा:

“मेरी लंबी अवधि की योजना में कोई बदलाव नहीं आया है। मुझे बस लगा कि MMA में वापसी करने से पहले स्ट्राइकिंग खेलों में एक-दो मुकाबले कर लेना बेहतर रहेगा ताकि मेरी फिटनेस दोबारा अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच सके और मैं अपना लय हासिल कर सकूं क्योंकि MMA में कार्डियो पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है।

“मेरा मुख्य लक्ष्य अपना बेल्ट वापस हासिल करना है।”

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas