एंजेला ली ने विक्टोरिया ली के निधन पर बात की, मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए ‘Fightstory’ की शुरुआत की

Xiong Jing Nan Angela Lee ONE on Prime Video 2 1920X1280 53

दिसंबर 2022 में ONE एटमवेट MMA एथलीट विक्टोरिया ली का केवल 18 साल की उम्र में निधन हो गया था।

अब एक दिल छू लेने वाले वीडियो में ली की बड़ी बहन और मौजूदा ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली ने बताया है कि विक्टोरिया ने आत्महत्या की थी। उन्होंने ये भी बताया कि वो अन्य युवा एथलीट्स को ऐसी गलती करने से रोकने के लिए क्या कर रही हैं।

ली ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने भी 2017 में आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन बच गई थीं।

उस समय रिपोर्ट सामने आई कि वो कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई थीं। उन्होंने ये बात अपने पति, पूर्व ONE एथलीट ब्रूनो पुची के अलावा किसी को नहीं बताई थी।

उन्होंने मंगलवार को जारी हुई एक वीडियो में बताया:

“उन बातों को 6 साल बीत चुके हैं। हालांकि मैंने इस दौरान खुद को बहुत मजबूत बनाया है, लेकिन उस बारे में सोचना और बात करना बहुत कठिन है।

“चूंकि मैं बच गई थी इसलिए उसके बाद सामान्य जीवन जीना आसान नहीं था क्योंकि किसी को जानकारी नहीं थी कि क्या हुआ था।”

विक्टोरिया के निधन और खुद मानसिक तनाव से जूझने के कारण एंजेला ने बड़ा फैसला लिया।

इस साल उन्होंने Fightstory नामक एक नॉन-प्रोफिट संगठन की शुरुआत की है:

“Fightstory कॉम्बैट एथलीट्स द्वारा शुरू किया गया मानसिक स्वास्थ्य नॉन-प्रोफिट संगठन है, जहां सब तरह के फाइटर्स अपनी कहानी से दूसरों को प्रेरित कर पाएंगे। एक समुदाय की रचना करेंगे जिससे हम सब मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रह सकें। हम मानते हैं कि कहानियां किसी की जान बचा सकती हैं।”

ली का कहना है कि Fightstory, विक्टोरिया की विरासत को आगे बढ़ाने का एक तरीका है और वो इस दुखद घटना के बाद एक सकारात्मक चीज़ की शुरुआत कर रही हैं।

उन्होंने कहा:

“Fightstory की शुरुआत विक्टोरिया के कारण की गई थी। मैं उनसे ज्यादा निस्वार्थ व्यक्ति से कभी नहीं मिली। वो अपने निधन के बाद भी जरूर लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहतीं।”

ONE Fight Night 14 में अपने भविष्य को लेकर घोषणा करेंगी एंजेला ली

एंजेला ली अब भी अपनी छोटी बहन के निधन से दुखी हैं और पिछले करीब 9 महीनों से सार्वजनिक जीवन से दूर रही हैं।

उनकी गैरमौजूदगी में अंतरिम एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप को अमल में लाया गया। अब 30 सितंबर को ONE Fight Night 14 के मेन इवेंट में स्टैम्प फेयरटेक्स और हैम सिओ ही इस अंतरिम चैंपियनशिप के लिए भिड़ेंगी।

ली भी सिंगापुर में होने वाले इस इवेंट में आने वाली हैं, जहां वो अपने MMA करियर के भविष्य को लेकर घोषणा करेंगी।

न्यूज़ में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48