ONE वर्ल्ड चैंपियंस बनने वाले सबसे कम उम्र के 6 एथलीट्स

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 20 scaled

ONE Championship की शुरुआत से ही प्रमोशन ने मार्शल आर्ट्स जगत में क्रांति ला दी। इससे दुनिया भर के एथलीट्स को ऐसा प्लेटफॉर्म मिला, जहां वो अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।

बीते कई सालों में ढेर सारे फाइटर्स ने नई ऊंचाइयों को छुआ और बाधाओं को पार करते हुए बहुत छोटी उम्र में 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीती।

ऐसे ही छह नामी एथलीट्स के बारे में जानते हैं, जो कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का बड़ा कारनामा कर पाए।

स्मिला संडेल: 17 साल

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 34

स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने ONE में सबसे कम उम्र की वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा।

उन्होंने ये कारनामा मात्र 17 वर्ष की आयु में किया, जब अप्रैल 2022 में हुए ONE 156 में पांच राउंड तक चले मुकाबले में जैकी बुंटान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था। ऐसा करते हुए वो पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब रहीं।

स्वीडिश सनसनी ने अपनी विरासत को अधिक मजबूत किया, जब उन्होंने सितंबर 2023 में हुए ONE Fight Night 14 में एटमवेट मॉय थाई चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से शिकस्त देकर अपने खिताब को डिफेंड किया।

अब 4 मई को होने वाले ONE Fight Night 22 के मेन इवेंट में उनका सामना नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा से होगा।

टाय रुओटोलो: 20 साल

Tye Ruotolo Izaak Michell ONE Fight Night 21 65

साल 2022 में ONE में डेब्यू के बाद से ही टाय रुओटोलो ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार छह जीत अपने नाम कर ली हैं।

मात्र 20 साल की उम्र में अमेरिकी सनसनी ने पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जब उन्होंने नवंबर 2023 में हुए ONE Fight Night 16 में मागोमेद अब्दुलकादिरोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

उनकी बादशाहत ONE Fight Night 21 में आइज़ैक मिशेल के खिलाफ आई जीत के साथ जारी है।

केड रुओटोलो: 19 साल

Kade Ruotolo Tommy Langaker ONE 165 28

अपने जुड़वा भाई टाय की तरह ही केड रुओटोलो का दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शानदार सफर रहा है।

Atos Jiu-Jitsu के एथलीट ने अपने छह मैचों में दमदार प्रदर्शन कर दिखाया है कि वो दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक हैं।

19 साल की उम्र में रुओटोलो ने कामयाबी के शिखर पर पहुंचने का कारनामा किया, जब अक्टूबर 2022 में हुए ONE on Prime Video 3 में ऊअली कुरझेव को हराकर पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीता।

उसके बाद से वो तीन बार अपने खिताब का बचाव कर चुके हैं। अब वो 7 जून को होने वाले ONE 167 में MMA में डेब्यू करते हुए लाइटवेट मैच में ब्लेक कूपर का सामना करेंगे।

स्टैम्प फेयरटेक्स: 21 साल

Stamp Fairtex Ham Seo Hee ONE Fight Night 14 36

स्टैम्प फेयरटेक्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स में से एक हैं।

उन्होंने 21 साल की उम्र में अक्टूबर 2018 में हुए ONE: KINGDOM OF HEROES में चुआंग काई टिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE एटमववेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

उसके कुछ महीनों बाद ONE: CALL TO GREATNESS में थाई मेगास्टार ने अपने नाम को और बड़ा करते हुए जेनेट टॉड को पांच राउंड तक चले मैच में मात देकर पहली ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया।

दिसंबर 2021 में हुए ONE: WINTER WARRIORS में उन्होंने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को पराजित कर ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री टाइटल जीता।

फिर सितंबर 2023 में हुए ONE Fight Night 14 में हैम सिओ ही को वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में हराकर तीन खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा किया।

अब स्टैम्प 2024 में अपने नाम को और आगे लेकर जाना चाहती हैं। वो ONE 167 में अपने खिताब को डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ दांव पर लगाएंगी और उसके बाद 7 सितंबर को होने जा रहे ONE 168: Denver में “द पांडा” जिओंग जिंग नान को उनके स्ट्रॉ़वेट MMA टाइटल के लिए चुनौती देंगी।

क्रिश्चियन ली: 20 साल

Christian Lee YK4_5643

अपने 21वें जन्मदिन से करीब एक महीना पहले मई 2019 में क्रिश्चियन ली ने ONE: ENTER THE DRAGON में अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए दिग्गज शिन्या एओकी को दूसरे राउंड में स्टॉपेज से हराकर ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

सिंगापुर-अमेरिकी सनसनी ने जीत की लय बरकरार रखी, जब उन्होंने ONE: CENTURY PART I में दागी अर्सलानअलीएव को हराकर ONE लाइटवेटट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट भी अपने नाम की।

उसके बाद नवंबर 2022 में हुए ONE on Prime Video 4 में ली ने कियामरियन अबासोव को ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के चौथे राउंड में हराकर दूसरा खिताब जीता।

एंजेला ली: 19 साल

Angela LeeAngela Lee raises arm

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने 19 साल की उम्र में पहली ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया था।

मई 2016 में हुए ONE: ASCENT TO POWER में उन्होंने मेई यामागुची को पांच राउंड तक चले कड़े मुकाबले में हराकर बेल्ट अपने नाम की थी।

उसके बाद उन्होंने प्रमोशन में सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने वाली स्टार के रूप में इतिहास रचा। वो 2703 दिनों तक चैंपियन रहीं और अपने खिताब को पांच बार डिफेंड किया। ली ने ONE Fight Night 14 में रिटायरमेंट लेकर अपने करियर को अलविदा कहा।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)