एंजेला ली हुईं रिटायर, स्टैम्प ने हैम सिओ ही को हराकर ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

AngelaLee StampFairtex WorldTitle 1920X1280 scaled

शनिवार, 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham से एक नए युग की शुरुआत हुई।

लंबे समय से डिविजन की चैंपियन बनी हुईं एंजेला ली ने सर्कल में आकर अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। इस वजह से स्टैम्प फेयरटेक्स और “हैमज़ैंग” हैम सिओ ही के बीच पहले से घोषित अंतरिम खिताबी बाउट अब एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच बन गया था।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मेन इवेंट की शुरुआत होते ही स्टैम्प और हैम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए एक दूसरे के अटैक को परखा। उन्होंने मौका मिलते ही अच्छे फुटवर्क का इस्तेमाल कर थोड़े बहुत अटैक किए।

दूसरे राउंड में फाइट ने तेजी पकड़ी और मुकाबला दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा था।

स्टैम्प ने अपनी सिग्नेचर राइट किक्स को हैम के शरीर के बाईं ओर बरसाना शुरु कर दिया। इससे बच निकलने के लिए थाई मेगास्टार ने स्ट्रेट पंच जड़ा, जिसकी वजह से स्टैम्प मैट पर जा गिरीं।

स्टैम्प ने खुद को बचाया और दूसरे राउंड के खत्म होने से थोड़े समय पहले आर्मबार लगाया। राउंड की घंटी बजने के कारण दक्षिण कोरियाई स्टार खुद को बचाने में कामयाब हो गईं।

लेकिन हैम को अंदाजा नहीं था कि उनके सामने अभी और चुनौतियां आने वाली हैं।

तीसरे राउंड में स्टैम्प ने मौका पाकर हैम के शरीर पर स्ट्रेट राइट लगाया। इसके बाद “हैमज़ैंग” दर्द से कराहती नजर आईं और पीछे की ओर जाते देखी गईं।

थाई मेगास्टार ने हैम का पीछा किया और उनकी पसलियों पर जोरदार बॉडी शॉट्स लगाए। उन्होंने उसके बाद कुछ नी अटैक किए और दक्षिण कोरियाई स्टार को नीचे गिराकर पंच लगाए। इस वजह से तीसरे राउंड के 1:04 मिनट पर जीत हासिल की।

इस शानदार जीत के दम पर उनका रिकॉर्ड अब 11-2 का हो गया है और वो नई ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं। इसी के साथ उन्होंने तीन खेलों में वर्ल्ड टाइटल जीतकर इतिहास रचा है।

मेन इवेंट मैच में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग द्वारा 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया गया।

उन्होंने मैच में जीत के बाद एंजेला ली के बारे में कहा, “मैं आपको बताना चाहती हूं कि आपसे बहुत प्यार करती हूं। और आप हमेशा मेरी आदर्श रहेंगी।”

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30