Victoria_Lee hero 1200x1165 3 600x583
स्वर्गीय

विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली

भार सीमा
115.1 LBS / 52.2 KG
हाइट
5'5" FT / 166 CM
टीम
Evolve MMA / United MMA

विक्टोरिया ली के बारे में

विक्टोरिया ली मार्शल आर्ट्स के एक बेहद मशहूर परिवार में पैदा हुई थीं। वो ONE Championship के प्रसिद्ध ली फाइटिंग परिवार की दूसरी सबसे छोटी सदस्य थीं। अपने पिता और कोच कैन ली के मार्गदर्शन में हवाई के United MMA में उन्होंने अपने बड़े भाई-बहन एंजेला ली और क्रिश्चियन ली के साथ ट्रेनिंग की, जिन्होंने ONE वर्ल्ड टाइटल भी जीते।

शुरुआत से ही साफ था कि विक्टोरिया में कुछ खास बात है, नेचुरल एथलेटिक क्षमता, जबरदस्त जुनून और फाइटिंग स्पिरिट, जो ली परिवार की पहचान रही है।

उनकी उपलब्धियां बेहद शानदार थीं। विक्टोरिया दो बार Pankration जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनीं और 2019 IMMAF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती। 2020 में उन्होंने हवाई स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में दबदबा बनाया और दो मिनट से भी कम समय में अपनी प्रतिद्वंदी को पिन करके टाइटल जीता। इसके अलावा उन्होंने NAGA एक्सपर्ट चैंपियनशिप में 15 खिताब जीते, जो उन्हें दुनिया के सबसे होनहार युवा फाइटर्स में से एक बनाता है।

उनकी प्रतिभा ने ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग का ध्यान खींचा, जिन्होंने उन्हें “दुनिया की सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड उभरती महिला स्टार्स में से एक” बताया। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने ONE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और अपने चैंपियन भाई-बहनों के साथ इस बड़े मंच का हिस्सा बनीं।

फरवरी 2021 में ONE: FISTS OF FURY में उनका डेब्यू हुआ, जहां उन्होंने अनुभवी थाई फाइटर सुनीसा श्रीसेन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। शुरुआती मुश्किलों के बाद उन्होंने दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से मुकाबला खत्म किया। उनके पिता कैन इस प्रदर्शन से बेहद खुश थे, जबकि विक्टोरिया खुद विनम्र रहीं और आगे बेहतर करने पर ध्यान देती रहीं।

इसके बाद उन्होंने वांग लुपिंग के खिलाफ ट्रायंगल आर्मबार से जीत हासिल की और फिर अपराजित विक्टोरिया सूज़ा को TKO से हराया। महज 17 साल की उम्र में उनका रिकॉर्ड 3-0 था, जिसमें तीनों जीत शानदार फिनिश के जरिए आईं और वो एटमवेट डिविजन में एक बड़ी ताकत बनकर उभरीं।

परिवार का सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहा, एंजेला और क्रिश्चियन लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे। वहीं विक्टोरिया की एक प्यारी आदत थी कि वो जीत के बाद अपने भाई-बहनों के लिए चीज़केक बनाती थीं।

स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ MMA करियर को संभालते हुए उन्होंने कम उम्र में ही गजब की समझदारी दिखाई। 2022 में ग्रेजुएशन के बाद वो पूरी तरह अपने फाइटिंग करियर पर ध्यान देना चाहती थीं और बड़े मुकाबलों के लिए तैयार थीं।

लेकिन जब उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा था, तभी दिसंबर 2022 में 18 साल की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया। उनकी इस अचानक मौत से पूरे मार्शल आर्ट्स जगत में शोक की लहर दौड़ गई और उनके परिवार, साथियों और फैंस के दिलों में एक बड़ी खाली जगह छोड़ गईं।

आज ONE Championship उनके सम्मान में कई पहल करता है। सिटयोटोंग ने 13 जनवरी — जो उनका जन्मदिन है — को “विक्टोरिया ली डे” घोषित किया। इसके अलावा “विक्टोरिया ली अवॉर्ड” भी शुरू किया गया, जो हर साल उस फाइटर को दिया जाता है, जो समाज के लिए खास योगदान देता है।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
MMA
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
राउंड 2 (3:58)
MMA तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 2 (3:58)
राउंड 2 (3:58) Victoria_Souza avatar 500x345 1
विक्टोरिया सूज़ा
ब्राजील
ब्राजील
Revolution
जीत
MMA
सबमिशन SUB
राउंड 1 (3:22)
MMA सबमिशन
राउंड 1 (3:22)
राउंड 1 (3:22) Wang_Lu_Ping avatar 500x3451
वांग लुपिंग
चीन
चीन
Battleground
जीत
MMA
सबमिशन SUB
राउंड 2 (1:03)
MMA सबमिशन
राउंड 2 (1:03)
राउंड 2 (1:03) Sunisa_Srisen avatar 500x345 2
सुनीसा श्रीसेन
थाईलैंड
थाईलैंड
Fists of Fury

विश्लेषण

जीत - 3
हार - 0
1
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
0
2
सबमिशन SUB
0

फिनिश रेट

फिनिश
3
फिनिश रेट
100%
जीत
3
टोटल बाउट्स
3

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
04m : 47s
कुल समय
0h : 14m : 23s

संबंधित आर्टिकल्स

सभी देखें
American MMA Fighter Alyse Anderson
Xiong Jing Nan Angela Lee ONE on Prime Video 2 1920X1280 53
InMemory Of VictoriaLee 1200X800
Victoria Lee Souza Revolution 1920X1280 2
Angela Lee and Christian Lee with their ONE Championship belts at ONE: CENTURY
Victoria Lee Wang Luping BATTLEGROUND 1920X1280 8
Pictures from the fight between Victoria Lee and Victoria Souza at ONE: REVOLUTION
Victoria Lee Wang Luping BATTLEGROUND 1920X1280 8
Victoria Lee Wang Luping BATTLEGROUND 1920X1280 14
Singaporean-American MMA fighter Victoria Lee celebrates her debut victory
Victoria Lee Sunisa Srisen ONE FISTS OF FURY 1920X1280 16
DC DUX_2568
सभी संबंधित आर्टिकल्स देखें