विक्टोरिया ली ने वांग लुपिंग को पहले ही राउंड में फिनिश कर अपना परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा

Victoria Lee Wang Luping BATTLEGROUND 1920X1280 14 768x511

शुक्रवार, 30 जुलाई को आयोजित हुए ONE: BATTLEGROUND के एक एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ने बेहतरीन गति से शुरुआत की और वांग “लिटल स्प्राउट्स” लुपिंग को हराकर ही दम लिया।

17 वर्षीय स्टार ने अपने चीनी विरोधी को कैनवास पर गिराकर पूरे मैच में दबाव बनाए रखा और पहले राउंड के 3:22 मिनट में ट्रायंगल-आर्मबार से सबमिट करवाया।

Victoria Lee Wang Luping BATTLEGROUND 1920X1280 4.jpg

जैसे ही पहली घंटी बजी, ली ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सीधे क्लिंच का प्रयास किया। “लिटल स्प्राउट्स” ने उस वार से तो खुद को बचा लिया और यहां तक कि United MMA और Evolve MMA की प्रतिनिधि को मैट पर भी धकेला, लेकिन ली फुर्ती से काउंटर करते हुए उन्हें बॉडी लॉक में जकड़ा।

एक ताकतवर स्लैम के बाद, “द प्रोडिजी” के गेम प्लान में और भी चुस्ती देखने को मिली। उन्होंने जल्दी से खुद को फुल माउंट पोजिशन में ढाला और एल्बो से वांग पर वार किया, जिसकी वजह से ली को उनकी पीठ पर हावी होने का मौका मिल गया।

फरवरी में आयोजित हुए ONE: FISTS OF FURY में अपने शानदार डेब्यू की ही तरह ली ने आसानी से अपनी प्रतिद्वंदी की हर मूव को भांप कर बैक कंट्रोल जमाया। वांग ने अपनी ओर से भरपूर कोशिश की, लेकिन हवाई की निवासी के ग्रैपलिंग कुशलता के सामने उनकी एक न चली और खुद को एक रीयर-नेकेड चोक में पाया।

लेकिन “लिटल स्प्राउट्स” ने आसानी से हार नहीं मानी और अपनी पोजिशन से निकलने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, ली उनसे एक कदम आगे थीं। जैसे ही वांग ने अपनी पीठ दिखाई, उन्हें ली की माउंट पोजिशन से कई पंच और एल्बो से प्रहार झेलना पड़ा लेकिन वो किसी तरह बचने में सफल रहीं।

Victoria Lee Wang Luping BATTLEGROUND 1920X1280 10.jpg

“द प्रोडिजी” द्वारा रीयर-नेकेड चोक की निरन्तर खोज से बात नहीं बनी, लेकिन जैसे ही उन्हें दोबारा मौका मिला, उन्होंने एक नई फिनिश की कोशिश की।

ली ने वांग के कंधों के ऊपर से अपनी टांग को लेकर ट्रायंगल पोजिशन की प्राप्त की और कई ताकतवार एल्बो से शी’एन की निवासी के सिर पर वार किया।

हालांकि, वो चोक इतना टाइट नहीं था कि उससे वांग टैप कर दें, “द प्रोडिजी” ने ट्रायंगल पोजिशन में ही रहकर वांग की बांह को पकड़ा और पेट के बल लेटकर आर्मबार लगाने में सफल हुईं, जिससे “लिटल स्प्राउट्स” ने आखिरकार हार मान ली।

अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी प्रतिद्वंदी पर इस एकतरफा जीत के बाद ली का रिकॉर्ड अब 2-0 का हो गया है और साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि वो पहले राउंड में ही फिनिश का सोच रही थीं।

 

उन्होंने बाद में कहा, “इसी तरह हमें हमारे माता-पिता द्वारा ट्रेनिंग दी गई है, सेल्फ-डिफेंस।”

“आपको तीसरे राउंड तक की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए – घंटी बजते ही आपको अपने लक्ष्य की ओर जाना चाहिए और मैंने वैसा ही किया।”

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. प्राजनचाई

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs