ONE: BATTLEGROUND – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. प्राजनचाई

SamA faces Prajanchai at ONE: BATTLEGROUND on 30 July

ONE Championship के एक दर्जन सुपरस्टार्स सर्कल में उतरकर जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: BATTLEGROUND का लाइव प्रसारण किया जाएगा और छह बाउट्स में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा।

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ अपने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को मेन इवेंट में स्ट्राइकिंग सुपरस्टार प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

को-मेन इवेंट में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को हासिल करने के लिए कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस का सामना करेंगे।

इसके अलावा 17 वर्षीय MMA सनसनी विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली, भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट और डेब्यू करने वाले Team Lakay के स्टार जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव एक्शन में नजर आएंगे।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
प्राजनचाई पोंगसुफान पीके ने सैम-ए गैयानघादाओ को बहुमत निर्णय से हराया
211.2 LBS MMA
आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 3:45 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट ने रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने “MMA सिस्टर” लिन हेचीन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव ने “द घोस्ट” चेन रुई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ने वांग “लिटल स्प्राउट्स” लुपिंग को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 3:22 मिनट में

न्यूज़ में और

AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled