ONE Championship एटमवेट MMA एथलीट विक्टोरिया ली का निधन

InMemory Of VictoriaLee 1200X800

ONE विमेंस एटमवेट MMA एथलीट विक्टोरिया ली का 26 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था। ONE Championship की पूरी टीम इस खबर से बहुत दुखी है और हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

विक्टोरिया, ONE वर्ल्ड चैंपियंस एंजेला और क्रिश्चियन ली की छोटी बहन, ने ONE करियर में 3 बड़ी जीत हासिल कीं। उनकी आखिरी जीत सितंबर 2021 में विक्टोरिया सूज़ा के खिलाफ आई, जिन्हें उन्होंने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

एंजेला ने विक्टोरिया के निधन की दुखद खबर की जानकारी दी और अपनी छोटी बहन के प्रति प्यार जताया।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने भी सोशल मीडिया पर विक्टोरिया को ऋद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा:

“मैं विक्टोरिया ली के निधन से बहुत दुखी हूं। जब मैं उनसे पहले बार मिला था तो वो सिर्फ 11 साल की थीं। मैंने बीते सालों में उन्हें एक मार्शल आर्टिस्ट और इंसान के रूप में आगे बढ़ते देखा। मैं हमेशा यही सोचता हूं कि वो अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार, विचारशील और नि:स्वार्थ हैं। उस समय भी वो एक उभरती हुई बेहतरीन मार्शल आर्ट्स सनसनी थीं, लेकिन मैं देख सकता था कि वो उससे कहीं बढ़कर थीं। विक्टोरिया दिल की बहुत अच्छी और दिमाग काफी तेज था। वो अपने से पहले दूसरों का ख्याल रखती थीं। वो अपनी जिंदगी के जरिए दुनिया की मदद करना चाहती थीं। मैं विक्टोरिया को हमेशा एक खूबसूरत और बेहद खास व्यक्तित्व के लिए याद रखूंगा।

“विक्टोरिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। हम सब आपको बहुत याद करेंगे।

“मैं केन, ज्वेल्ज़, एंजेला, क्रिश्चियन, एड्रियन और उनके सगे-संबंधियों को अपना प्यार और प्रार्थना भेजता हूं। मैं बहुत ही ज्यादा दुखी हूं। भगवान आपका भला करे।”

न्यूज़ में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37