अलीस एंडरसन ने स्वास्थ्य संबंधी घटना के बारे में बताया, जिसने उनके MMA करियर पर लगभग विराम लगा दिया था

American MMA Fighter Alyse Anderson

कुछ महीनों पहले अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को लगा था कि उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर खत्म हो गया है।

अब 29 वर्षीय स्टार 7 सितंबर को होने वाले ONE 168: Denver में ब्राजीलियाई स्टार विक्टोरिया “विक” सूज़ा के खिलाफ होने वाले एटमवेट MMA मैच के लिए तैयारी कर रही हैं। लेकिन उन्होंने जिन चीजों का सामना किया, उसके बाद सर्कल में कदम रखना किसी बड़ी जीत से कम नहीं है।

पिछली गर्मियों में एंडरसन फ्लोरिडा के कोकोनट क्रीक में अपने घर के पास पिता के साथ मछलियां पकड़ रही थीं, तभी उन्हें पेल्विस में बहुत तेज दर्द हुआ और वो असहनीय था।

अमेरिकी स्टार ने onefc.com से बात करते हुए इस घटना के बारे में बताया:

“मैं चल नहीं पा रही थी। मैं रो रही थी और अपने पिता को 911 पर फोन करने के लिए कहा। यहां तक कि मैं जब अस्पताल में थी, तब भी उन्हें 911 पर फोन करने के लिए कह रही थी और उन्होंने कहा, ‘हम यहीं पर हैं।’ मैं बहुत दर्द में थी। ये मेरे जीवन का सबसे बुरा दर्द था।”

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वहां एक गांठ फूट गई थी और इस कारण अंदर खून बहने लगा था। अगले 10 घंटों में सर्जनों ने उसे निकालने का काम किया।

शुरुआत में एंडरसन को लगता कि अब वो घटना बीते दिनों की बात है। हालांकि, मिशिगन में अपने घर आने पर रिकवरी के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बिगड़ता जा रहा है।

उनका वजन लगातार कम होता जा रहा था। ये 100 पाउंड से नीचे चला गया था और उनके पास जरा भी ताकत नहीं बची थी:

“मैं खाना नहीं खा पा रहा थी। जी मचलने वाली फीलिंग आती थी और उल्टियां हो रही थीं, इस कारण मेरा साइज छोटा हो गया था। मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था।”

खुद के जीवन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए एंडरसन ने कई सारे डॉक्टरों से बात की और कइयों ने कहा कि ये बहुत आम है और उन्हें इंतजार करना होगा।

अब वो पीछे मुड़कर देखती हैं जब उन्हें लगा था कि अब कभी मुकाबला नहीं कर पाएंगी:

“मैं सोचने लगी थी कि अब कभी फाइट नहीं कर पाऊंगी। जब मैं ब्रश करती या नहाती तो खुद को शीशे में भी नहीं देख पाती थी। मैं बिल्कुल भी एथलेटिक नहीं लग रही थी। मुझे कमजोरी महसूस होती थी।

“इसने मुझे बहुत परेशान किया क्योंकि शीशे में देखने पर खुद को नहीं पाती थी। मैं सिर्फ मांस और हड्डी थी और मुझे एक एथलीट की तरफ मजबूत या सशक्त महसूस नहीं होता था।”

आखिरकार, डॉक्टरों ने पाया कि एंडरसन के लिवर में कैंसर का संभावित विकास होता दिख रहा था, जिस कारण उन्हें बीमारी का सामना करना पड़ रहा था।

सौभाग्य से, ये कैंसर नहीं था और उस चीज को निकाल दिया गया। इसके बाद एंडरसन सही से रिकवर हो रही थीं।

उन्होंने बताया:

“ये सब मेरे नियंत्रण से बाहर था और अब जब मैं इससे ठीक हो चुकी हूं तो पीछे मुड़कर देखने पर पाती हूं कि मैंने खुद के बारे में कितना कुछ सीखा।”

अलीस एंडरसन ने ट्रेनिंग में लौटने के लिए कड़ी मशक्कत की

पूरी तरह से स्वस्थ होना अलीस एंडरसन की फाइटर की जिंदगी वाली यात्रा का पहला पड़ाव था और दूसरा पड़ाव था ट्रेनिंग के लिए वापसी करना।

इस जनवरी उन्होंने लॉस वेगास स्थित Xtreme Couture जिम जाना शुरु किया:

“जब मैंने ट्रेनिंग शुरु की तो महसूस किया कि फिर एकदम नीचे से शुरुआत कर रही हूं। मैं खुद को बस यही कहती रही कि मुझे हर दिन आना है और मैं बेहतर हो जाऊंगी।

“पहले शुरुआत धीमी रही, लेकिन मैं आती रही और धीरे-धीरे खुद में सुधार देखने को मिला।”

ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों में एंडरसन ने अपने शरीर को बहुत पुश किया था। उन्हें थकान के बाद अच्छा महसूस हो रहा था कि अब उन्हें अपना शरीर वापस मिल गया है।

उन्होंने बताया:

“मुझे याद है जब पहली बार स्पारिंग की तो इतना थक गई थी कि सांस नहीं आ रही थी। मैं रोने लगी थी क्योंकि ‘इस फीलिंग से मुझे नफरत है’ लेकिन मैंने इसे बहुत मिस किया था।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.