ONE 168: Denver में जीतने वाले बड़े सुपरस्टार्स का अब किससे सामना होगा?

John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 40

बीते शनिवार ONE 168: Denver में धमाकेदार मैचों का हिस्सा बनने के बाद स्टार्स अब अपने घर जा चुके हैं और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रहे हैं।

अमेरिकी धरती पर ONE Championship के दूसरे इवेंट के बाद एथलीट्स जल्द ही ट्रेनिंग में वापस लौटकर अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

ऐसे में आइए जानने कि कोशिश करते हैं कि इस ब्लॉकबस्टर इवेंट के सबसे बड़े विजेताओं के लिए भविष्य में अब क्या है।

सुपरलैक कियातमू9

“द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 ने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को मात्र 49 सेकंड में नॉकआउट कर दो खेलों और दो डिविजन के चैंपियन बनने का कारनामा किया।

सुपरलैक ने अपने ब्रिटिश विरोधी के गेम प्लान को पढ़ते हुए एक घातक राइट एल्बो लगाकर मैच का अंत करते हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता।

थाई मेगास्टार 13 मैचों से अपराजित हैं और उन्होंने अभी तक हैगर्टी, रोडटंग जित्मुआंगनोन, टकेरु सेगावा समेत कई सारे बड़े स्टार्स को पटखनी दी है।

अब 28 वर्षीय एथलीट अपनी फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट को #3 रैंक के कंटेंडर इलायस महमूदी और #4 रैंक के टाईकी नाइटो के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं। इसके अलावा वो पिछले हफ्ते जीते गए बेंटमवेट मॉय थाई खिताब को #2 रैंक के निको कैरिलो के खिलाफ बचाने उतर सकते हैं, जो कि लगातार 15 मैचों में जीत करते हुए आ रहे हैं।

जॉन लिनेकर

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर ने अपने मॉय थाई डेब्यू में सभी को प्रभावित किया और अपनी घातक बॉक्सिंग का इस्तेमाल करते हुए असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ को मात देकर अपनी दो फाइट की नॉकआउट स्ट्रीक का अंत किया।

एक दशक से ज्यादा समय से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुकाबले कर रहे “हैंड्स ऑफ स्टोन” चार औंस के ग्लव्स के आदी हैं। उन्होंने ग्लोबल मॉय थाई नियमों का इस्तेमाल करते हुए शानदार जीत हासिल की।

अभी #1 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के साथ फाइट कर सकते हैं। दक्षिण कोरियाई स्टार अभी तीन रैंक के कंटेंडर हैं, जो कि लगातार तीन मैचों को स्टॉपेज से जीत चुके हैं।

शामिल एर्दोगन

इस बात में कोई शक नहीं है कि शामिल एर्दोगन की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

टर्किश फाइटर ने अपनी शानदार रेसलिंग और घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड की वजह से ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग को दूसरे राउंड में परास्त किया।

एर्दोगन अभी 10-0 से अपराजित हैं और वो ONE Championship में अकेले ऐसे फाइटर हैं, जिन्होंने म्यांमार के दिग्गज को स्ट्राइक्स लगाकर फिनिश किया है। इस शानदार जीत के बाद उनका सामना ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए तीन डिविजन के चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन से हो सकता है।

इन दोनों के बीच पुराना इतिहास रहा है क्योंकि एर्दोगन रूस में एक रेसलिंग टूर्नामेंट के दौरान मालिकिन को पराजित कर चुके हैं।

जोहान गज़ाली

जोहान गज़ाली ने बेहद शानदार अंदाज में वापसी की।

17 वर्षीय अमेरिकी-मलेशियाई सनसनी ने होसुए “तुज़ो” क्रूज़ को लेफ्ट हुक लगाकर पहले ही राउंड में नॉकआउट कर दिया था। जीत के बाद गज़ाली ने #2 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर डेनिस पुरिच का सामना करने इच्छा जताई थी।

लेकिन अगर उन्हें ये मैच नहीं मिलता है तो वो फ्रेडी हैगर्टी से भिड़ना चाहते हैं, जो कि मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई हैं।

गज़ाली की तरह ही हैगर्टी भी युवा सनसनी हैं। 19 वर्षीय स्टार 5 फुट 7 इंच के हैं और मैच में नॉकआउट करने के इरादे से उतरते हैं। ब्रिटिश स्टार स्ट्रॉवेट में फाइट करते हैं, जहां उन्होंने ONE में नॉकआउट जीत हासिल की हैं। लेकिन उन्हें फ्लाइवेट डिविजन में आने में परेशानी नहीं होगी।

जोहान एस्टुपिनन

कोलंबियाई नॉकआउट आर्टिस्ट जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने धमाकेदार तरीके से शो की शुरुआत की।

पहले राउंड के वार-पलटवार और कई नॉकडाउंस के बाद 21 वर्षीय स्ट्राइकर ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच के दूसरे राउंड में शॉन “द वन” क्लिमेको को ढेर कर दिया। एस्टुपिनन ने फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार को तीन बार नॉकडाउन कर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

अब 25-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके स्ट्राइकर के बारे में सभी सोच रहे हैं कि उनका अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। उनकी टक्कर वियतनाम के टॉप मॉय थाई स्टार गुयेन ट्रान ड्युए नट से हो सकती है।

ड्युए नट इस खेल के दिग्गज हैं और उनके पास स्किल्स और प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, जिसकी वजह से ये एक लाजवाब मैच साबित हो सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)