एनातोली मालिकिन ने शामिल एर्दोगन द्वारा ONE 168 में दी गई चुनौती का जवाब दिया – ‘मैं तैयार रहूंगा’

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 39 scaled

ONE 168: Denver में टर्किश पावरहाउस शामिल एर्दोगन ने पूर्व 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसकी वजह से उन्होंने अपना बेहतरीन अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा और खुद को मिडलवेट MMA डिविजन का टॉप कंटेंडर बना लिया है।

7 सितंबर को कोलोराडो के बॉल एरीना में हुए ब्लॉकबस्टर इवेंट पर मौजूदा ONE मिडलवेट, लाइट हेवीवेट और हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन करीब से नजर बनाए हुए थे।

बेहतरीन रेसलिंग और स्ट्राइकिंग स्किल्स वाले एर्दोगन ने “द बर्मीज़ पाइथन” पर शुरुआत से ही दबाव बनाया और पूर्व टाइटल विजेता से फाइटिंग के हर विभाग में आगे रहे।

जीत के बाद दागेस्तान में जन्मे स्टार ने माइक लेकर मालिकिन को मिडलवेट MMA टाइटल के लिए चुनौती दी, जिसका स्लेदकी ने अपने अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने माना कि आंग ला न संग के खिलाफ एर्दोगन मजबूत नजर आए और onefc.com को बताया:

“ये शामिल के लिए एक बहुत शानदार फाइट रही। उनके पास तगड़े पंच और बेहतरीन ग्रैपलिंग है।

“लेकिन मैं किसी भी प्रतिद्वंदी के खिलाफ इन चीजों के लिए तैयार हूं। जब फाइट की बात आती है तो मैं ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग के लिए तैयार रहूंगा। और अपनी सबसे अच्छी शेप में होऊंगा।”

अपने अपराजित रिकॉर्ड, 100 फीसदी फिनिशिंग रेट और तीन डिविजन में वर्ल्ड टाइटल की वजह से मालिकिन ने खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है।

इस बात में कोई आश्चर्य नहीं है कि रूसी सुपरस्टार इस मुकाबले के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्होंने अपने करियर में बहुत कामयाबी हासिल की है।

“स्लेदकी” ने कहा:

“अगर शामिल कहते हैं कि मैं उनके इलाके में आया हूं तो उन्होंने मेरे इलाके में कदम रखा है। मैं यहां का चैंपियन हूं और ONE Championship मेरा घर है। मैं किसी भी चैलेंज के लिए तैयार हूं।”

एनातोली मालिकिन का कहना है कि बेल्ट उनके पास ही रहेगी

एनातोली मालिकिन ना सिर्फ ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार हैं बल्कि वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि जीत उन्हें ही मिलेगी।

36 वर्षीय स्टार ने मार्च में हुए ONE 166: Qatar में रीनियर डी रिडर को एकतरफा मैच में हराकर इस डिविजन की बेल्ट अपने नाम की थी।

एर्दोगन के खिलाफ मैच उनका पहला टाइटल डिफेंस होगा और इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संभावित प्रतिद्वंदी को कहा:

“हमें नए चैंपियन की जरूरत नहीं है, हमें पुराने से ही प्यार है। शामिल, कुछ भी नहीं बदलेगा। हमेशा की तरह मैं ही चैंपियन रहूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.