डिमिट्रियस जॉनसन ने ONE 168 में ली गई भावुक रिटायरमेंट पर बात की – ‘मेहनती, शानदार एथलीट और अच्छा स्टूडेंट रहा’

Demetrious Johnson ONE 168 11

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने शनिवार, 7 सितंबर को ONE 168: Denver में अपने महान MMA करियर पर आधिकारिक विराम लगा दिया।

दुनिया के सबसे बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट माने जाने वाले फ्लाइवेट दिग्गज ने कोलोराडो के डेनवर शहर स्थित बॉल एरीना में अमेरिकी फैंस के सामने खेल को अलविदा कहा।

सर्कल के भीतर भावुक अंदाज में बातें करते हुए जॉनसन ने सालों तक साथ देने के लिए अपने परिवार, टीम और फैंस का शुक्रिया किया और उन्होंने बताया कि वो मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में विदाई ले रहे हैं।

“माइटी माउस” के मन में रिटायरमेंट की बात काफी समय से चल रही थी, खासकर मई 2023 में एड्रियानो मोरेस को हराकर गोल्डन बेल्ट जीतने के बाद से।

जॉनसन ने onefc.com को बताया:

“तीसरी बार एड्रियानो मोरेस से भिड़ने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही पता था कि मैं रिटायर होने जा रहा हूं। साथ में मेरे बच्चे थे और मैं चल रहा था, तब सोचा कि, ‘क्या अब यही मेरा जीवन है?’

“मैंने खुद से कहा, ‘मैं एक साल का ब्रेक लेता हूं, ट्रेनिंग जारी रखूंगा और फिर देखते हैं।’ मैं वो एथलीट नहीं बनना चाहता था जो एकदम से रिटायर हो जाए और फिर रिटायरमेंट से आकर फाइट करे।

“मेरा न्यू ईयर पर किया गया वादा यही था कि मैं खुद को फाइट ना करने के लिए मनाऊंगा। मुझे पैसा और खुद की ब्रैंड बनाने के लिए दिमाग, ज्ञान, करिज्‍मा और क्रिएटिविटी को इस्तेमाल करना था।

“मैं घर पर था तो लगा, ‘मैं इसे मिस नहीं कर रहा।’ ये जवान लोगों का खेल है। मैं 38 साल का हूं। मैं अपने बच्चों और पत्नी के साथ समय बिता रहा था। मुझे पता था कि यही सही समय है।”

सालों की कड़ी मेहनत और कामयाबी के बाद करियर को पीछे छोड़ना बहुत मुश्किल काम होता है, लेकिन इसी भावना की वजह से कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट्स ना चाहते हुए भी ज्यादा लंबे समय तक फाइट करना जारी रखते हैं।

जॉनसन हमेशा से बहुत ही कमाल के फाइटर रहे हैं और उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला सोच-समझकर किया है।

MMA इतिहास के सबसे सफल फ्लाइवेट और शायद दुनिया के सबसे महान वर्ल्ड चैंपियंस में से एक “माइटी माउस” ने युवा फाइटर्स को आगे की राह दिखाई है।

उन्होंने कहा:

“मैंने राहत की सांस ली। मुझे गलत मत समझिए, मैं इसे याद करूंगा क्योंकि मैं अभी फाइट कर सकता हूं, लेकिन एथलीट्स के जीवन में एक पल आता है, जब उन्हें लगता है, ‘मेरा समय हो गया है। अब मैं यहां ज्यादा नहीं रुकना चाहता।’

“मैं आनंद लेते हुए जाना चाहता था। मैंने काफी लोगों से बात की, जिसमें जॉर्ज सेंट-पिअर एक थे। उन्होंने कहा, ‘हमेशा कोई ना कोई और आता ही रहेगा।’ इस वजह से वो रिटायर हुए। उरिजाह फेबर ने कहा, ‘हमें अपनी जिंदगी में एक छोटा सा समय मिलता है, जब हम फाइटर बनकर शीर्ष स्तर पर फाइट कर सकते हैं।’

“तो ये काफी मुश्किल था, लेकिन मुझे अब राहत है कि मेरा समय हो गया है।”

सर्कल से आखिरी विदाई लेने पर ‘आभारी’ हैं डिमिट्रियस जॉनसन

डिमिट्रियस जॉनसन को हमेशा से ही अपनी विनम्रता के लिए जाना जाता है और वो अपनी MMA रिटायरमेंट को लेकर ज्यादा धूमधाम नहीं चाहते थे, लेकिन उनके चाहने वालों ने कहा कि वो इसके हकदार हैं।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें ONE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाला पहला फाइटर होने की बात बताई, जबकि उनकी पत्नी डेस्टिनी ने समझाया कि इस तरह से विदाई लेने पर उनके फैंस को अच्छा लगेगा।

जॉनसन ने कहा:

“मैं इसे चुपचाप करना चाहता था, लेकिन चाट्री और अपनी पत्नी से बात करने के बाद उन्होंने कहा, ‘ये आपके लिए नहीं है। बल्कि आपके फैंस के लिए है।’

“और मैंने जिस तरह से किया, उसका आभारी हूं। ONE Championship और चाट्री ने जो पैकेज तैयार किया, वो बहुत ही शानदार था।”

अब अपने करियर को पीछे मुड़कर देखने पर वो कहते हैं कि वो सबसे महानतम थे।

वो चाहते हैं कि लोग उन्हें ऐसे शख्स के तौर पर याद करें, जिन्होंने अपना 100 फीसद दिया, हमेशा सही चीज की और मार्शल आर्ट्स के प्रति उनके जुनून के चलते ही उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बोला जाता है।

जॉनसन ने बताया: 

“मैंने कभी अपनी विरासत के बारे में नहीं सोचा। मैं मेहनती हूं। मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जो कुछ भी बना, उसके आधार पर कहूंगा कि मैं वो एथलीट रहा, जिसके साथ काम करना सबसे आसान है। मैंने कभी ड्रग टेस्ट फेल नहीं किया।

“मैं हमेशा फाइट करने के लिए आया। मैं कहूंगा कि एक मेहनती, शानदार एथलीट और अच्छा स्टूडेंट रहा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.