जोहान गज़ाली ONE 168: Denver के जरिए अमेरिका में मॉय थाई का प्रदर्शन कर ‘सम्मानित’

Johan Ghazali Josue Cruz ONE 168 58

बीते शनिवार ONE 168: Denver में युवा मॉय थाई सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली ने दर्शकों से भरे बॉल एरीना में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैक्सिको के होसुए क्रूज़ को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

17 वर्षीय स्टार का दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 6-1 का रिकॉर्ड है और मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी ने खुद को एक शीर्ष प्रतिभा के रूप में स्थापित कर लिया है।

गज़ाली ने अमेरिकी धरती पर हुए इवेंट में अपना यूएस डेब्यू करते हुए दमदार प्रदर्शन किया और इस कार्ड को सुपरलैक और जोनाथन हैगर्टी के बीच हुई एक यादगार फाइट ने हेडलाइन किया था।

“जोजो” ने onefc.com को बताया कि अमेरिकी फैंस के सामने मॉय थाई का प्रदर्शन कर उन्हें बहुत खुशी है और उन्हें आशा है कि इसकी वजह से अमेरिका में उनके फैंस की तादाद में इजाफा हुआ होगा:

“अमेरिका में मॉय थाई लाने वाले चुनिंदा लोगों में शामिल होना काफी अच्छा महसूस करवा रहा है।

“बहुत अच्छा लग रहा है और उम्मीद है कि पश्चिम में मेरे फैंस की तादाद बढ़ी होगी। उम्मीद करता हूं कि उन्होंने देखा होगा कि मॉय थाई कितना दिलचस्प है और मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

गज़ाली ने सिर्फ तीन मिनट लेकर लेफ्ट हुक मारते हुए क्रूज़ को हराया और ONE में अपनी पांचवीं स्टॉपेज जीत हासिल की।

इस प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद युवा सनसनी का मानना है कि वो सर्वश्रेष्ठ नजर नहीं आए। फिर भी उन्होंने अपने लगातार दबाव और ताकत के दम पर जीत हासिल की:

“सच कहूं तो मैं थोड़ा धीमा था। ये मेरा दिन नहीं था क्योंकि फाइट कैंप के दौरान मैं स्पारिंग नहीं कर पाया।

“फाइट कैंप के शुरुआती दिनों में मेरा हाथ टूट गया था, लेकिन जानता था कि होसुए क्रूज़ मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। मैं अपने गेम प्लान पर डटा रहा, दबाव बनाया और उन्हें हराया।”

गज़ाली के लिए ONE 168 में आई जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि ONE में लगातार पांच मैच जीतने के बाद उन्होंने पिछले जून में हुए ONE 167 में पहली प्रमोशनल हार का सामना करना पड़ा था।

“जोजो” इस नाकामयाबी से मिली सीख के आभारी हैं:

“मैं अपनी पिछली छह फाइट्स के मुकाबले उस हार से सबसे ज्यादा सीखा। वो एक अच्छा अनुभव था। मुझे खुशी है कि मैंने उसका सामना किया। इसने मुझे सुधार करने का मौका दिया और मैंने (इस फाइट में) यही दिखाया।”

जोहान गज़ाली अब बड़े नामों से फाइट करना चाहते हैं

एक उभरते हुए स्टार के अलावा जोहान गज़ाली सितारों से सजे फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में एक खतरनाक दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

ONE 168: Denver में जीत के बाद वो चैंपियनशिप बेल्ट की तरफ अपने कदम बढ़ाना चाहते हैं और उनकी हिट लिस्ट में #2 रैंक के कंटेंडर डेनिस पुरिच का नाम है।

गज़ाली ने बताया कि क्यों वो इस दिग्गज का सामना करने की इच्छा रखते हैं:

“मैं डेनिस पुरिच से फाइट करना चाहता हूं क्योंकि वो रैंकिंग वाले फाइटर हैं। वो काफी लंबे समय से बने हुए हैं। वो अनुभवी और ताकतवर हैं। वो काफी दिलचस्प फाइटर हैं और मुझे उनसे फाइट कर खुशी होगी।

“मैं उनके साथ अमेरिका, थाईलैंड, मलेशियाई कहीं भी शानदार शो पेश करना पसंद करूंगा। शायद ONE Championship मलेशिया में लौट आए। मैं डेनिस पुरिच से फाइट करना पसंद करूंगा।”

“द बोस्नियन मेनेस” के अतिरिक्त गज़ाली की नजरें और भी अच्छे फाइटर्स पर टिक गई हैं, जिसमें ब्रिटिश सनसनी फ्रेडी हैगर्टी और जापानी सुपरस्टार टकेरु सेगावा के नाम शामिल हैं।

उन्होंने कहा:

“फ्रेडी हैगर्टी ने कुछ दिलचस्पी दिखाई है या फिर टकेरु। मैं इन लोगों से फाइट करना चाहूंगा क्योंकि ये शानदार मैच के लिए आते हैं और बहुत एंटरटेनिंग फाइटर्स हैं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.