अपने भाई को 2-डिविजन किंग बनते देख विक्टोरिया ली को प्रेरणा मिली

Victoria Lee Souza Revolution 1920X1280 2 768x512

18 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ने 2022 में फाइटिंग को किनारे रख हाई स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान दिया, लेकिन वो अगले साल धमाकेदार अंदाज में वापसी करना चाहती हैं।

उनका रिकॉर्ड 3-0 का है और 2023 की शुरुआत में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वो ONE Fight Night 4 में अपने भाई को इतिहास रचते देखने के बाद सर्कल में वापसी को बेताब हैं।

19 नवंबर को क्रिश्चियन ली ने कियामरियन अबासोव को हराकर ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

ये “द वॉरियर” के लिए ऐतिहासिक जीत रही और अब अपने भाई से प्रेरणा लेकर विक्टोरिया भी सर्कल में छाने को तैयार हैं।

ली ने कहा:

“मैं अपने बड़े भाई पर गर्व करती हूं। उन्हें जिम में ट्रेनिंग सेशंस के दौरान बहुत कड़ी मेहनत करते और केज में फाइट करते देखना एक सुखद अनुभव होता है।”

हालांकि “द वॉरियर” को अबासोव के खिलाफ जीत दर्ज करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन विक्टोरिया ली अपने भाई के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुई हैं।

क्रिश्चियन को पहले राउंड में काफी क्षति पहुंची थी, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए चौथे राउंड में फिनिश स्कोर किया। दूसरी ओर, “द प्रोडिजी” मानती हैं कि प्रतिबद्धता किसी एथलीट को अन्य फाइटर्स से अलग साबित करती है।

उन्होंने बताया:

“उन्होंने एक असली चैंपियन जैसा प्रदर्शन किया और उनकी जीत प्रेरणादायक रही। उन्होंने जिस तरह प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपने विरोधी को फिनिश किया, वो अविश्वसनीय रहा।

“मेरी नज़र में ऐसा प्रदर्शन एक असली चैंपियन की निशानी है। वो अपनी स्किल्स पर सही तरीके से अमल कर पाए और दिखाया कि वो क्यों डबल चैंपियन बनने के हकदार हैं।”

विक्टोरिया ली ने वर्ल्ड टाइटल को अपने कंधों पर रखकर वर्ल्ड चैंपियन जैसा अनुभव लिया

विक्टोरिया ली भी अपने वर्ल्ड चैंपियन भाई क्रिश्चियन ली और बहन एंजेला ली के नक्शेकदम पर चलते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं।

पिछले महीने उन्हें अपने भाई की 2 बेल्ट्स को देखकर प्रोत्साहन मिला।

मगर “द प्रोडिजी” को किसी ऐतिहासिक जीत से पहले अपनी स्ट्रेंथ में सुधार करने की जरूरत है।

उन्होंने बताया:

“ONE Championship की नई बेल्ट शानदार है। जब क्रिश्चियन उसे घर लाए तो हमने भी उसे हाथों में लिया तो पता चला कि वो बहुत भारी (26 पाउंड्स) है।”

विक्टोरिया ने ऐसा महसूस किया कि ONE वर्ल्ड टाइटल को अपने कंधों पर रखकर कैसा महसूस होता है और साथ ही उन्होंने अपने बड़े भाई को एक तोहफा भी दिया है।

जब भी क्रिश्चियन और एंजेला जीत दर्ज करते हैं, तब विक्टोरिया उनके लिए कुछ ना कुछ पकाती हैं। इस बार भी उन्होंने 2-डिविजन किंग को एक खास चीज़ बनाकर खिलाई है।

उन्होंने बताया:

“इस बार मैंने केले का केक बनाया। जैसे ही उनकी फाइट खत्म हुई, तभी मैंने किचन में जाकर केक बनाना शुरू कर दिया था।”

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott