16 वर्षीय विक्टोरिया ली ने MMA डेब्यू में किया धमाकेदार प्रदर्शन

Victoria Lee Sunisa Srisen ONE FISTS OF FURY 1920X1280 13 768x512

विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद लोगों ने लगाई थी, उन्होंने अपने ONE Championship मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू मैच में कुछ वैसा ही प्रदर्शन किया।

शुक्रवार, 26 फरवरी को हुए ONE: FISTS OF FURY के एटमवेट मुकाबले में 16 वर्षीय सनसनी ने सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन को दूसरे राउंंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर मात दी।

Victoria Lee Sunisa Srisen ONE FISTS OF FURY 1920X1280 8.jpg

मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही ली ने आगे आकर श्रीसेन पर स्ट्रेट राइट और लेफ्ट पंचों से वार किया। वो थाई स्टार को धकेलते हुए सर्कल वॉल की ओर लग गईं और फिर उन्हें क्लिंच में जकड़ा।

हालांकि, श्रीसेन इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं थीं और उन्होंने ली की आक्रामकता का इस्तेमाल उन्हीं के खिलाफ किया। थाई स्टार ने पटकी लगाकर नीचे गिराया और साइड कंट्रोल प्राप्त किया।

श्रीसेन इस पोजिशन में खुद को ज्यादा देर तक नहीं बनाए रख पाईं। ली जल्दी से अपने पैरों पर खड़ी हुईं, हेड किक लगाई और क्लिंच में लाने से पहले “थंडरस्टॉर्म” पर काफी सारे पंच बरसाए।

उसके बाद ली से जिस तरह की ग्रैपलिंग की उम्मीद थी, उन्होंने बिल्कुल वैसा ही प्रदर्शन भी किया। युवा सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट ने श्रीसेन की कमर को निशाना बनाया और मैट पर पटक दिया, जिसके बाद सिर पर पंच लगाए।

श्रीसेन ने ली द्वारा रीयर-नेकेड चोक लगाने के प्रयासों को रोकने के दौरान उनके हाथों को जकड़ने की कोशिश की, मगर “द प्रोडिजी” ने कामयाबी के साथ अपनी रणनीति बदलते हुए पंच और कोहनी लगाते हुए पहले राउंड को खत्म किया।

Victoria Lee Sunisa Srisen ONE FISTS OF FURY 1920X1280 12.jpg

पहले राउंड की तरह ही दूसरे राउंड की शुरुआत भी हुई। ली ने श्रीसेन को एक जैब और स्ट्रेट राइट्स मारे, लेकिन इस बार श्रीसेन ने मजबूती से साथ इस अटैक का जवाब दिया।

अपने भाई-बहनों की तरह ही ली ने शानदार ग्रैपलिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी की बैक को एक बार फिर निशाना बनाया, उन्हें नीचे गिराते हुए दूसरे राउंड के 1:03 मिनट पर सबमिशन के जरिए हराया।

मैच के बाद मिच चिल्सन से बात करते हुए ली ने कहा, “मैंने पहले राउंड में फिनिश करने की कोशिश की थी। जब राउंड खत्म होने के बाद कॉर्नर में गई तो मेरे पिता ने कहा, ‘रीसेट बटन दबा दो’, और मैंने दूसरे राउंड में कुछ वैसा ही किया।”

“मेरी पहली कोशिश थी कि ग्राउंड एंड पाउंड में जाऊं और वहां से फिनिश हासिल करूं, लेकिन वो काम नहीं कर पाया इसलिए मैं सबमिशन के लिए गई।

“मैंने ग्राउंड पर जाने के बाद अपनी बुनियादी तकनीक पर काम किया और उनकी गर्दन को जकड़कर सबमिशन लगाया।”

Victoria Lee Sunisa Srisen ONE FISTS OF FURY 1920X1280 14.jpg

डेब्यू मैच में जीत के साथ ही उन्होंने दिखा दिया है कि उनमें अपने भाई-बहन ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के नक्शेकदम पर चलने की काबिलियत है।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, एनाहाचि Vs. सुपरलैक

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.