एंजेला ली ने धमकियों को नजरंदाज किया, विक्टोरिया ने विजेता की भविष्यवाणी की

DC DUX_2568 768x512

मार्शल आर्ट्स फैंस ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, खासतौर पर मौजूदा चैंपियन और उनकी छोटी बहन एक्शन को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगी।

Angela Lee celebrates her win against Xiong Jing Nan at ONE CENTURY

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली इस टूर्नामेंट को इसलिए मिस नहीं करना चाहेंगी क्योंकि इसकी विजेता के खिलाफ उन्हें अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

क्वार्टरफाइनल मुकाबले अभी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन चैंपियन को अभी से चुनौती मिलने लगी है। टॉप रैंक की कंटेंडर डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा और #2 रैंक की कंटेंडर मेंग बो निरंतर ली को हराकर नई चैंपियन बनने का दावा करती रही हैं।

ज़ाम्बोआंगा और ली के बीच पिछले एक साल में कई बार शब्दों का आदान-प्रदान होते देखा गया है, वहीं मेंग ने इस साल जनवरी में चैंपियन पर तंज कसा था।

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट ने कहा, “एंजेला मेरे सामने नहीं टिक पाएंगी। अगर वो वर्ल्ड चैंपियन ना होतीं तो मैं उन्हें अपनी संभावित विरोधी के रूप में भी नहीं देखती। पता नहीं कैसे वो इतने लंबे समय तक चैंपियन बनी हुई हैं। अगर ONE Championship मुझे पहले ही टाइटल शॉट दे चुका होता तो अभी तक मैं चैंपियन बन गई होती।”



“अनस्टॉपेबल” ने भी इस धमकी को सुना, लेकिन इसे उन्होंने नजरंदाज कर दिया।

ली ने कहा, “इस सबसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

“डेनिस और मेंग बो कुछ भी कहें, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता। वो केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन मुझे ये सब पसंद नहीं है। मैं केवल अपनी वापसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं और जो भी एथलीट ग्रां प्री चैंपियन बनेगी, मैं उसका सामना करने के लिए तैयार रहूंगी।”

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

ज़ाम्बोआंगा और मेंग डिविजन की टॉप कंटेंडर्स हैं, लेकिन एटमवेट क्वीन की छोटी बहन विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली किसी और को टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार मान रही हैं।

वो नाम सिओ ही हैम का है, जिनका अभी तक ONE Championship डेब्यू नहीं हुआ है और #5 रैंक की कंटेंडर हैं। दक्षिण कोरियाई स्टार एक खतरनाक स्ट्राइकर हैं, 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं और एशिया के कई बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रोमोशंस में चैंपियन बन चुकी हैं।

इस वजह से वो मानती हैं कि हैम ग्रां प्री जीतकर “अनस्टॉपेबल” के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर सकती हैं।

विक्टोरिया ली ने कहा, “मैं टूर्नामेंट में सिओ ही हैम की जीत की उम्मीद कर रही हूं। उनके पास अबसे ज्यादा अनुभव है और मेरा मानना है कि वो टूर्नामेंट को जीत मेरी बहन को चैलेंज करेंगी।”

परिणाम चाहे कुछ भी रहे, लेकिन ली बहनें इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं और उससे पहले वो किसी दूसरी चीज पर फोकस कर अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहतीं।

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स द्वारा कही गईं 10 सबसे प्रेरणादायक बातें

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6