ऋतु फोगाट को एटमवेट ग्रां प्री में वापसी और गुयेन के खिलाफ रीमैच की उम्मीद

Ritu Phogat Nou Srey Pov Inside The Matrix 1920X1278 15 768x512

पिछले महीने एक धमाकेदार फाइट के अंत ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को चौंका दिया था।

ONE: DANGAL में रेसलिंग सुपरस्टार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहती थीं। ये ऐसा शो रहा जिसके नाम पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है, जो ऋतु के परिवार के रेसलिंग बैकग्राउंड पर आधारित रही।

वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच से पहले अच्छी लय प्राप्त करना चाहती थीं।

लेकिन बी “किलर बी” गुयेन ने उन प्लांस को चकनाचूर कर दिया था।

 

गुयेन पहले ही कह चुकी थीं कि कोई उन्हें अपना आसान शिकार ना समझे। वो 3 राउंड्स तक मैच में बनी रहीं और अंत में फोगाट पर विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त की।

27 वर्षीय भारतीय सुपरस्टार ने कहा, “मैं जानती थी कि मैच धमाकेदार रहने वाला है। मैंने मैच में अपना 110% दिया।”

“रेफरी का फैसला मेरे लिए काफी हैरान करने वाला था क्योंकि मैच के पहले 2 राउंड में मेरा दबदबा बना हुआ था। मैं काफी चौंक उठी थी कि ये क्या हुआ।”

Scenes from the atomweight bout between MMA stars Ritu Phogat and Bi Nguyen at ONE: DANGAL on 15 May

फोगाट ने पहले राउंड में अपने रेसलिंग गेम की मदद से बढ़त बनाई, टेकडाउन स्कोर किया और जब भी मौका मिला ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करने से भी पीछे नहीं हटीं।

हालांकि, दूसरे राउंड की शुरुआत में उन्हें स्ट्रेट लेफ्ट और सिर पर नी (घुटना) का प्रभाव भी झेलना पड़ा, लेकिन “द इंडियन टाइग्रेस” एक बार फिर फाइट को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहीं। राउंड के अंतिम क्षणों में वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने फोगाट को लेफ्ट राउंडहाउस किक और लेफ्ट हुक लगाकर झकझोर दिया था।

आखिरी राउंड की शुरुआत में दोनों ओर से अटैक देखा गया। गुयेन ने Evolve टीम की स्टार के सिंगल-लेग टेकडाउन से खुद को डिफेंड किया और कई एल्बोज़ को भी लैंड करवाया। मैच के अंतिम क्षणों में उन्होंने स्टैंड-अप गेम में रहकर भारतीय स्टार पर हमले किए।



15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद फोगाट को ऐसा लग रहा था कि जीत उन्हें मिलने वाली है और वो अभी भी मानती हैं कि जीत उनके रिकॉर्ड में जुड़नी चाहिए थी।

फोगाट ने कहा, “2 राउंड्स तक मेरा दबदबा बना हुआ था, मैं जजों के फैसले का सम्मान करती हूं‌‌‌‌ और मुझे लगता है कि जीत मेरे खाते में आनी चाहिए थी।”

“मुझे इतना पता था कि जो फाइट को डॉमिनेट करके रखे, मैच का परिणाम उसके पक्ष में जाता है। मैंने 2 राउंड तक यही किया, उन्हें उठने का मौका भी नहीं दिया। मेरे हिसाब से जीत मुझे मिलनी चाहिए थी।”

Scenes from the atomweight bout between MMA stars Ritu Phogat and Bi Nguyen at ONE: DANGAL on 15 May

उस हार से “द इंडियन टाइग्रेस” का अपराजित रिकॉर्ड खत्म हुआ और ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में मेंग बो के खिलाफ मैच से भी बाहर हो गईं।

इस हार से उबरना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन फोगाट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के इतिहास के सबसे बड़े विमेंस टूर्नामेंट में दोबारा जगह बनाना चाहती हैं।

ऐसा करने के लिए भारतीय एथलीट को ONE Championship के मैचमेकर्स को प्रभावित करना होगा। एक नॉकआउट या सबमिशन जीत उन्हें दोबारा ग्रां प्री में जगह दिला सकती है।

उन्होंने कहा, “अभी मैं अपने अगले मैच पर ध्यान लगा रही हूं। अगले मैच को जीतकर एटमवेट ग्रां प्री में दोबारा जगह बनाना चाहती हूं।”

“अगर मुझे अगला मैच जल्दी मिला तो उस मुकाबले में मैं शानदार तरीके से या फिनिश हासिल करना चाहूंगी। मैं ONE Championship से भी कहूंगी कि मैं ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने की हकदार हूं। अगर मुझे अपनी अगली प्रतिद्वंदी को हराकर ग्रां प्री में जगह मिल सके तो ऐसा जरूर करूंगी।”

Indian MMA fighter Ritu Phogat trains at Evolve

फोगाट अपने करियर की पहली हार का बदला भी पूरा करना चाहती हैं।

वो “किलर बी” को हमेशा एक प्रतिभाशाली फाइटर के रूप में देखती आई हैं। लेकिन “द इंडियन टाइग्रेस” का मानना है कि अगर उन्हें दूसरा मौका मिला तो वो खुद को गुयेन से बेहतर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

फोगाट ने कहा, “हम फाइटिंग की दुनिया के बाहर अच्छे दोस्त हैं।”

“हम जब भी मिलते हैं, हमारे बीच अच्छे दोस्तों की तरह बातें होती हैं और ये दोस्ती हमेशा बनी रहेगी। लेकिन फाइटिंग और दोस्ती 2 अलग-अलग चीजें हैं।

“अगर किसी के मन में संदेह है तो मैं उनके खिलाफ रीमैच में जीत दर्ज कर साबित करूंगी कि हम में से कौन बेहतर है।”

Scenes from the atomweight bout between MMA stars Ritu Phogat and Bi Nguyen at ONE: DANGAL on 15 May

अगर रीमैच हुआ तो भारतीय स्टार ने अपनी दोस्त को धमकी भी दी है।

उन्होंने कहा, “जब भी उनके साथ मेरा मैच होगा तो गुयेन को पहले से भी ज्यादा खतरनाक ऋतु फोगाट का सामना करना होगा।”

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर की डी रिडर को खुली चेतावनी: तुमसे तुम्हारी बेल्ट छीन लूंगा

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs