डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ एक और मैच चाहते हैं डैनी किंगड

Danny Kingad at ONE CENTURY DC IMGL7742 768x512

ऐसे कई एथलीट्स हैं जो एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को हराकर नए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

लेकिन डैनी “द किंग” किंगड उनमें से एक नहीं हैं, वो पहले एक पुरानी हार का हिसाब बराबर करना चाहते हैं।

#2 रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ एक और मैच की मांग कर रहे हैं।

फिलीपीनो स्टार ने एक एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जॉनसन के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर की है।

इंस्टाग्राम पर किंगड ने लिखा, “मैं पहले से भी धमाकेदार वापसी करूंगा। हमारे पिछले मैच को 2 साल बीत चुके हैं और उसके बाद हमारे करियर में अलग-अलग चीजें घटित हुई हैं। जॉनसन, मैं तुम्हें दोबारा चुनौती देने के लिए तैयार हूं।”

ONE: CENTURY PART I में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में जॉनसन का सामना किंगड से हुआ था।

“द किंग” ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन अमेरिकी स्टार अपनी तेजी से मूव करने की क्षमता, जबरदस्त शारीरिक क्षमता और वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस जीत से जॉनसन ने सिल्वर बेल्ट अपने नाम की और मोरेस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट भी हासिल किया।

मगर उसके बाद परिस्थितियां बदली हैं।

किंगड ने कुछ समय पहले चीनी स्टार “द हंटर” शी वेई को हराया, वहीं अप्रैल में मोरेस ने जॉनसन को हराया, जो अमेरिकी लैजेंड के करियर की नॉकआउट से आई पहली हार रही।

“माइटी माउस” अभी भी टॉप रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर हैं, लेकिन “द किंग” पुरानी हार का बदला पूरा कर जॉनसन के #1 रैंक के स्थान को प्राप्त करना चाहते हैं।

अगर वो #1 रैंक के कंटेंडर बने तो उन्हें ना केवल मोरेस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलेगा बल्कि उनके पास “मिकीन्यो” से भी अपनी पुरानी हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा।

फिलहाल किंगड अपनी राह तय कर चुके हैं। टाइटल शॉट प्राप्त करने से पहले वो जॉनसन को हराना चाहते हैं।

“Mighty Mouse” and “The King” will compete in the ONE Flyweight World Grand Prox Championship Final

ये भी पढ़ें: डिमिट्रियस जॉनसन ने सोशल मीडिया स्टार्स की कॉम्बैट स्पोर्ट्स फाइट को लेकर क्या कहा

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30