3 राउंड तक चले धमाकेदार मुकाबले में डैनी किंगड को शी वेई पर मिली जीत

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE FURY DC DUX_1888

“द हंटर” शी वेई पर जीत दर्ज करते हुए डैनी “द किंग” किंगड ने दिखा दिया है कि वो अब भी ONE Championship के सबसे बेहतरीन फ़्लाइवेट एथलीट्स में से एक हैं।

शुक्रवार, 31 जनवरी को मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE: FIRE AND FURY में उन्होंने 3 राउंड तक चले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Danny Kingad 🇵🇭 moves Team Lakay to 🔥 3-0 🔥

Danny "The King" Kingad 🇵🇭 moves Team Lakay to 🔥 3-0 🔥 on the night with a unanimous decision victory over Xie Wei! 🇨🇳📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEFNFWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 31, 2020

पहले राउंड में शी आगे बढ़कर पंचों से अटैक करना चाहते थे लेकिन इसके जवाब में उन्हें किंगड के लेफ्ट हुक का सामना करना पड़ा जिससे वो लड़खड़ाने लगे थे। फिलीपींस के स्टार ने इसके बाद चीनी स्टार की लेफ्ट लेग पर लो किक्स से प्रहार करना शुरू किया।

हालांकि, पहले राउंड में किंगड को अपनी स्ट्राइकिंग की बदौलत बढ़त नहीं मिली थी। दोनों एथलीट नीचे थे और एक-दूसरे पर बढ़त बनाने का प्रयास कर रहे थे और “द हंटर” द्वारा स्टैंडिंग गिलोटिन चोक ने भी किंगड को परेशानी में डाला। Team Lakay के स्टार ने शी को ऊपर उठाया और नीचे पटक दिया जिससे एरीना में मौजूद हजारों दर्शक खुशी से झूम उठे।

दूसरे राउंड में किंगडाओ से आने वाले शी ने किंगड की लो किक्स का जवाब लो किक्स से देने की कोशिश की लेकिन फिलीपींस के एथलीट की किक्स में इतनी ताकत थी कि शी को इससे परेशानी होने लगी थी। किक्स से बचने के लिए चीनी एथलीट ने किंगड के करीब आना शुरू कर दिया जिससे उन्हें टेकडाउन करने में भी सफलता मिली लेकिन “द किंग” वापस अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे।

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE & FURY

किंगड को एक बार फिर मौका मिला और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के लोअर लिंब्स को पुश किक्स और लो किक्स से क्षति पहुंचानी शुरू कर दी।

मैच के आखिरी राउंड में चीजें “द हंटर” के पक्ष में जाती दिख रही थी। उन्होंने किंगड को शानदार एल्बो लगाने के बाद लो किक्स लगाईं। यहाँ तक कि उन्होंने किंगड द्वारा टेकडाउन की कोशिश का भी बेहतरीन तरीके से डिफेंस किया।

आखिरी राउंड में आधा समय बीत जाने के बाद शी ने ग्राउंड पर रहते किंगड को दमदार हेडबट भी लगाया। इसके कारण रेफरी ने किंगड को इससे उबरने के लिए थोड़ा समय दिया। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो “द हंटर” ने बिना देरी किए किंगड से नजदीकी बढ़ाई और उन्हें फेंस (सर्कल के चारों ओर लगी जाली) की तरफ धकेल दिया।

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE & FURY

शी को इसके बाद एक और टेकडाउन करने में सफलता मिली और गलती से उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर नी लगा दी थी। उन्हें 2 बार चेतावनी मिल चुकी थी लेकिन ये सब बागियो शहर से आने वाले किंगड को रोकने के लिए नाकाफी था।

तीनों जजों ने किंगड के पक्ष में फैसला सुनाया जिनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड अब 15-2 का हो गया है और संभव ही उन्होंने ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से एक और कदम आगे बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: शोको साटो ने पहले राउंड में सबमिशन से जीता मैच

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्सयहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

न्यूज़ में और

AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 104 scaled