डिमिट्रियस जॉनसन ने सोशल मीडिया स्टार्स की कॉम्बैट स्पोर्ट्स फाइट्स को लेकर क्या कहा

Demetrious Johnson IMGL1422 768x512

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन Twitch पर स्ट्रीमिंग के जरिए ऑनलाइन वर्ल्ड से जुड़े हुए हैं इसलिए वो जानते हैं कि डिजिटल वर्ल्ड की कितने लोगों तक पहुंच है।

Demetrious Johnson Jihnin Radzuan Agilan Thani 1970 01 01 07.jpg

ये भी जानना जरूरी है कि वो उभरते हुए ऑनलाइन स्टार्स के बारे में क्या सोचते हैं। इनमें से एक लोगन पॉल भी हैं, जिनका हाल ही में फ्लॉयड मेवेदर जूनियर से मैच हुआ था।

जॉनसन ऑनलाइन स्टार्स को दोष नहीं देते जो लोकप्रियता हासिल करने के मौकों को नहीं छोड़ते, लेकिन उनका ये भी मानना है कि प्रोफेशनल एथलीट्स भी उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

फ्लाइवेट स्टार ने कहा, “मैं YouTube और TikTok स्टार्स को सपोर्ट करता हूं और पैसा कमाना सबसे महत्वपूर्ण काम है। उन लोगों की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।”

“काफी संख्या में एथलीट्स जेक पॉल और लोगन पॉल द्वारा करोड़ों की कमाई से नाखुश हैं क्योंकि प्रोफेशनल एथलीट्स को कभी इतना ज्यादा पैसा ऑफर नहीं किया गया। हमें ये बात समझनी होगी कि ब्रैंड वैल्यू और लोकप्रियता ही इस तरह की स्थिति में सबसे ज्यादा मायने रखती है।

“मैंने ये चीजें उत्तर-अमेरिका में परफॉर्म करते हुए सीखी थीं।”



“माइटी माउस” जिन्हें बहुत मेहनती होने के लिए भी जाना जाता है। उनका मानना है कि ऑनलाइन स्टार्स का लाइफस्टाइल ऐसा होता है, जो उन्हें कठिन परिस्थितियों को गंभीरता से लेना सिखाता है।

बहुत बड़ा ऑफर मिलने की वजह से वो दुनिया के टॉप जिम और वर्ल्ड-क्लास स्पेशलिस्ट्स से ट्रेनिंग ले सकते हैं।

जॉनसन ने कहा, “जब आपके पास करोड़ों रुपये हों, 9 से 5 की नौकरी ना करनी पड़े, वर्ल्ड-क्लास ट्रेनर्स से ट्रेनिंग ले रहे हों, अच्छी डाइट मिल रही हो और 8 हफ्तों तक कड़ी ट्रेनिंग आपके अंदर बहुत बदलाव ले आती है।”

“लोग सोचते हैं कि जेक पॉल और लोगन पॉल वीडियो गेम्स खेलकर इतने बड़े स्टार बने हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वो भी फुल-टाइम एथलीट्स की तरह ट्रेनिंग करते हैं। वो कई प्रोफेशनल एथलीट्स से भी कड़ी ट्रेनिंग करते हैं।”

Demetrious Johnson IMG_5864.jpg

इसका मतलब ये नहीं कि जॉनसन भी किसी सोशल मीडिया स्टार के खिलाफ मैच चाहते हैं, कम से कम एक प्रोफेशनल बाउट में तो बिल्कुल नहीं।

इसके बजाय वो किसी अच्छे काम के लिए फाइट करने को सही मानते हैं।

उन्होंने कहा, “एक चैरिटी इवेंट में फाइट करना मुझे ज्यादा अच्छा लगेगा। जैसा कि फ्लॉयड मेवेदर ने कहा, उन लोगों के लिए ये एक फाइट है लेकिन उनके लिए ये एक प्रदर्शनी है।”

“इसलिए मेरे साइज़ के किसी YouTube या Twitch स्टार के साथ चैरिटी इवेंट में फाइट करने से मुझे ज्यादा खुशी होगी।

“हां, मैं भी इस फाइट के लिए पैसे मिलने की उम्मीद रखता हूं क्योंकि मैं एक बड़ा रिस्क ले रहा हूं, मगर मुझे चैरिटी के लिए फाइट करने में भी कोई समस्या नहीं है।”

MMA fighter Demetrious Johnson poses in HyperFly gear

शायद “माइटी माउस” को एक चैरिटी इवेंट के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़े।

जॉनसन ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टार्स ऑस्टिन मैकब्रूम और ब्राइस हॉल का मैच देखा, जिसे देख उनके अंदर भी एक नई ऊर्जा उत्पन्न हुई है।

जॉनसन ने कहा, “उनके मैच को देखते हुए मैं सोच रहा था कि अगर मैं वहां होता तो अपने विरोधी के करीब जाकर रेसलिंग गेम में बढ़त बना लेता।”

अंत में अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड YouTube, TikTok और Twitch स्टार्स के कॉम्बैट स्पोर्ट्स में मुकाबलों को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें: एनाहाचि को चैलेंज करने के बाद MMA में जाना है रोडटंग का लक्ष्य

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)