शिन्या एओकी ने टॉप 5 लाइटवेट एथलीट्स पर अपनी राय दी

Shinya Aoki Eduard Folayang 1920X1280 ONE on TNT IV 9 768x512

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी मानते हैं कि ONE Championship का लाइटवेट डिविजन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया का सबसे कठिन डिविजन है और वो अभी भी किसी भी एथलीट का सामना करने को तैयार हैं।

पिछले करीब एक दशक के समय से जापानी स्टार इस डिविजन से जुड़े रहे है, इस दौरान 2 बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे और फिलहाल #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर भी हैं।

 

केवल एक जीत या हार से रैंकिंग्स में उथल-पुथल मच जाती है इसलिए टॉप 5 में बने रहना भी किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

38 वर्षीय एओकी ने कहा, “हर मैच के बाद रैंकिंग्स में बदलाव होना तय है।”

“मेरे हिसाब से इस डिविजन में इतनी मूवमेंट इसलिए होती है क्योंकि बेस्ट एथलीट्स हमेशा बदलते रहते हैं। यही बात इस डिविजन को खास बनाती है, जहां निरंतर तगड़ा एक्शन देखने को मिलता रहा है। अभी जो बेस्ट फाइटर है, वो कब तक बेस्ट बना रहेगा ये कह पाना बहुत मुश्किल है।”

एओकी ने अब डिविजन के चैंपियन और अन्य टॉप 4 कंटेंडर्स पर अपनी राय दी है।

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन: क्रिश्चियन ली

MMA fighter Christian Lee with the ONE Championship belt

शिन्या एओकी: वो हर मैच के साथ बेहतर होते जा रहे हैं, जो एक अविश्वसनीय बात है। वो हर चुनौती को स्वीकार कर उसे पार करते जा रहे हैं। मेरे हिसाब से स्ट्राइकिंग उनकी कमजोरी हुआ करती थी, लेकिन उसमें अब वो बेहतर हो रहे हैं और स्थिति को भांपना भी अच्छे से जानते हैं। मेरे हिसाब से उनका चैंपियनशिप सफर अभी थोड़ा लंबा चल सकता है। वो अभी युवा हैं और उन्हें एक नए चैलेंजर की तलाश है।

#1 रैंक के कंटेंडर: सायिद हुसैन अर्सलानअलीएव

Saygid Guseyn Arslanaliev celebrates his win in the ONE Lightweight World Grand Prix semifinal

एओकी: उन्हें अच्छा मोमेंटम प्राप्त था, लेकिन क्रिश्चियन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। मेरे हिसाब से उनकी ताकत और आक्रामकता उन्हें एक खतरनाक एथलीट बनाती है।



#3 रैंक के कंटेंडर: ओक रे यूं

Pictures from Ok Rae Yoon vs. Marat Gafurov at "ONE on TNT III"

एओकी: ओक रे यूं अभी तक मरात गफूरोव और एडी अल्वारेज़ को हरा चुके हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो कितना आगे तक जा सकते हैं। उन्हें कुछ मैचों में हार भी मिली है। मैं नहीं जानता कि वो अभी किस लेवल पर हैं। मेरी रैंकिंग उनसे बेहतर है इसलिए अगर मेरा मुकाबला उनसे हुआ तो उस बाउट के विजेता को टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं ज्यादा होंगी।

#4 रैंक के कंटेंडर: यूरी लापिकुस

Moldovan MMA fighter Iuri Lapicus enters the arena

एओकी: लापिकुस के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है क्योंकि वो लगातार 2 मैच हार चुके हैं (अल्वारेज़ के खिलाफ जीत को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया)। वो मरात गफूरोव को हरा चुके हैं, लेकिन उससे पहले शेनन विराचाई के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। मेरे लिए ये कह पाना मुश्किल है कि वो कितने अच्छे एथलीट हैं।

#5 रैंक के कंटेंडर: टिमोफी नास्तुकिन

MMA stars Christian Lee and TImofey Nastyukhin fight at "ONE on TNT II"

एओकी: ऐसा भी समय आया जब वो फाइट नहीं कर रहे थे और उनकी उम्र को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि अब वो अपने प्रदर्शन में ज्यादा सुधार ला पाएंगे। मगर जरूरत के मौके पर वो खतरनाक एथलीट बन जाते हैं। क्रिश्चियन के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन की मूवमेंट बहुत अच्छी थी, लेकिन उसके आधार पर टिमोफी की ताकत का आंकलन करना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: अल्वारेज़ के वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने के दावे पर बस्ट और अल्वारेज़ ने कसा तंज

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)